Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

माही, बैडी, या दीदी नहीं... जब बच्चों ने पुकारा 'मां,' तो माही विज के लिए खास बन गया यह वायरल ट्रेंड

Mahi Vij
Mahi Vij
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 13:02 IST

सोशल मीडिया के दौर में कभी भी कुछ भी वायरल होने लगता है। कभी किसी फिल्म का डायलॉग वायरल होने लगता है, तो कभी कोई गाना सुर्खियां पकड़ लेता है। इन दिनों एक पुराना रोमांटिक गाना 'अच्छी लगती हो' फिर से वायरल हो रहा है। गाने की खास लाइन "मेरे इतने सारे नाम हैं, जब तुम ये कहते हो, अच्छे लगते हो" लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

इस लाइन को लोग मजेदार तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स और सेलेब्रिटी इसे फनी ट्विस्ट देकर वीडियो बना रहे हैं। वहीं, टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री माही विज ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में माही गाने के बोल पर लिपसिंक करती हैं। अभिनेत्री ने वीडियो में रोजमर्रा के नाम डाले- 'माही, बैडी', 'गोसा', 'दीदी', लेकिन इसमें असली मजा तब आता है जब इसके आखिरी में 'मां' लिखा होता है।

इस वीडियो में माही ने गाने की खास लाइन 'मेरे इतने सारे नाम हैं, तुम ये कहते हो, अच्छे लगते हो'। दरअसल, अभिनेत्री ने इस वीडियो को बच्चों को डेडिकेट की। उन्होंने अपने वीडियो के जरिए बताया कि उन्हें अक्सर लोग 'माही, बैडी,' 'गोसा,' 'दीदी' जैसे नामों से बुलाते हैं, लेकिन जब उनके बच्चे उन्हें मां कहते हैं, तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

सॉन्ग 'अच्छी लगती हो' साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ न कहो' में फिल्माया गया था। गाने को उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी मधुर आवाज में गाया था, जबकि इसके लिरिक्स जावेद अख्तर ने दिए थे और शंकर ने इसका संगीत तैयार किया था। फिल्म 'कुछ ना कहो' एक हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक युवा जोड़े के बीच प्यार, रिश्तों की जटिलताओं और तलाकशुदा मां की चुनौतियों को दिखाया गया है।यह फिल्म रोहन सिप्पी की पहली निर्देशित फिल्म थी, जिसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अरबाज खान, सतीश शाह, सुहासिनी अहम भूमिका में थे।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Mahi Vij

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD