Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

यूएई एयर डिफेंस ने ईरानी मिसाइलों को रोका, दुबई मरीना में टावर पर गिरा मलबा

Trending News
Trending News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 12:52 IST

यूएई ने ईरानी मिसाइलों को रोकने का दावा किया है, जिनका मलबा दुबई मरीना में टावर पर जाकर गिरा। इससे बिल्डिंग के सामने के हिस्से से धुआं उठने लगा और इलाके में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि स्थिति को जल्दी ही नियंत्रण में ले लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यूएई के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नुकसान उस मलबे के गिरने से हुआ, जो एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से आने वाले खतरे को इंटरसेप्ट करने के बाद नीचे गिरा था। दुबई सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने 'एक्स' पर लिखा, "अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सफल इंटरसेप्शन के बाद गिरे मलबे से दुबई मरीना के एक टावर के बाहरी हिस्से पर एक मामूली घटना हुई।

स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।"इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से आने वाली मिसाइल और ड्रोन खतरों का सक्रिय रूप से जवाब दे रहे हैं। मंत्रालय ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "एयर डिफेंस अभी ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन के खतरों का जवाब दे रहे हैं।"

बयान में आगे कहा गया, "जो आवाजें सुनाई दे रही हैं, वे एयर डिफेंस सिस्टम से मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट करने का परिणाम हैं।"मंत्रालय के अनुसार, घटना के दौरान कुल 16 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला। इनमें से 15 को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया, जबकि बाकी मिसाइलें समुद्र में गिर गईं।

इसके अलावा, अधिकारियों ने देश की ओर आ रहे 121 ड्रोन को ट्रैक किया, जिनमें से 119 को उनके टारगेट तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया। बढ़ते तनाव के बीच यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी टीवी पर देश को संबोधित किया। संघर्ष बढ़ने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक बयान था। 

उन्होंने कहा कि देश युद्ध के दौर में है और हम मजबूत होकर उभरेंगे।इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के दौरान किए गए हमलों के लिए पड़ोसी देशों से माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि ईरान उकसाए जाने तक आगे कोई हमला नहीं करेगा। ईरानी राज्य टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में पेजेशकियान ने कहा, "मैं अपनी ओर से और ईरान की ओर से उन पड़ोसी देशों से माफी मांगता हूं जिन पर ईरान की ओर से हमले किए गए। 

अंतरिम लीडरशिप काउंसिल इस बात पर सहमत हुई कि पड़ोसी देशों पर और हमले नहीं किए जाएंगे व कोई मिसाइल तब तक नहीं दागी जाएगी, जब तक कि ईरान पर हमला उन देशों से न हो। "पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग का जवाब देते हुए पेजेशकियान ने कहा कि ईरान के दुश्मनों को 'ईरानी जनता के बिना शर्त आत्मसमर्पण की इच्छा को अपनी कब्र तक ले जाना होगा।'

 

Tags: Trending News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD