Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

पापा दुबई रहते थे, मां ने अकेले ही उठाई परवरिश और घर की सारी जिम्मेदारी : अमनदीप सिद्धू

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Amandeep Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 12:32 IST

फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकार अक्सर अपने करियर, संघर्ष और सफलता की कहानियों को साझा करते रहते हैं, लेकिन कई बार वे अपने निजी जीवन के उन लोगों के बारे में भी खुलकर बात करते हैं, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस कड़ी में टीवी अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू ने भी अपने जीवन की सबसे प्रेरणादायक शख्सियत के बारे में बात की और बताया कि उनकी मां ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

टीवी शो 'गंगा माई की बेटियां' में स्नेहा का किरदार निभा रहीं अमनदीप सिद्धू ने अपने बचपन और परिवार से जुड़ी कई बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, ''मेरे जीवन में सबसे मजबूत और प्रेरणादायक महिला मेरी मां हैं। उन्होंने मुझे और मेरे दो भाई-बहनों को दिल्ली में अकेले ही पाला-पोसा, उस समय पापा काम के सिलसिले में दुबई रहते थे। ऐसे में हमारी परवरिश और घर की सारी जिम्मेदारी मां के कंधों पर ही थी।''

अमनदीप ने कहा, "दिल्ली जैसे बड़े शहर में तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठाना किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता। इसके बावजूद मां ने हर परिस्थिति में हिम्मत और धैर्य के साथ परिवार को संभाला। हमारी पढ़ाई, परवरिश और भविष्य को ध्यान में रखते हुए हर फैसला लिया और हमेशा यह सुनिश्चित किया कि हमें किसी चीज की कमी महसूस न हो। उन्होंने हमें मजबूत और आत्मविश्वासी बनने की सीख दी।"

उन्होंने कहा, ''हमारे सपनों को पूरा करने के लिए मां ने कई बार अपनी इच्छाओं को पीछे रखा। उन्होंने हमेशा यह कोशिश की कि हमें वह आजादी और समर्थन मिले जिससे हम अपने सपनों का पीछा कर सकें। मां ने कभी भी हमें किसी भी काम को करने से नहीं रोका, बल्कि हर कदम पर हमारा हौसला बढ़ाया और हमें अपने फैसले खुद लेने की आजादी दी।''

अमनदीप ने कहा, "मेरी मां मेरे जीवन की सबसे मजबूत महिला हैं, और मैं उनसे बहुत प्रेरणा लेती हूं। जिस तरह उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हमें संभाला और आगे बढ़ने का मौका दिया, वह हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। मैं मां के इस प्यार, त्याग और मेहनत के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।''

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Amandeep Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD