Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

दीपिका चिखलिया का बड़ा खुलासा, बताया कब शुरू हुई थी 'रामायण' की शूटिंग

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Deepika Chikhlia, Ramayana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 12:26 IST

रामानंद सागर द्वारा निर्देशित लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती है। इसके सभी पात्रों को दर्शक आज भी न सिर्फ पसंद करते हैं, बल्कि उन्हें 'भगवान' भी मानते हैं। घर-घर में उनकी तस्वीरें पूजी जाने लगीं। लक्ष्मण, हनुमान, और रावण जैसे अन्य किरदारों ने भी अभिनेताओं को नई पहचान दी। 

यह सीरियल इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग रविवार की सुबह टीवी के सामने बैठकर इंतजार करते थे। वहीं, कोविड-19 महामारी के दौरान साल 2020 में जब देश लॉकडाउन में था तो इस धारावाहिक को फिर से प्रसारित किया गया था। इस बार भी यह काफी हिट रहा और लोगों ने फिर से इसे बड़े चाव से देखा था।

हालांकि, बहुत से कम लोगों को पता होगा कि धारावाहिक की शूटिंग कब शुरू हुई थी। सोमवार को अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि रामायण की शूटिंग 9 मार्च को ही शुरू हुई थी। धारावाहिक 'रामायण' में सीता का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, "9 मार्च को ही दिन 'रामायण' की शूटिंग शुरू हुई थी।"

यह धारावाहिक दूरदर्शन के इतिहास का एक सुनहरा अध्याय है। रामानंद सागर ने इसे बड़ी मेहनत से बनाकर इतिहास रचा था। आज के समय में जब भी रामायण की बात होती है, तो उनके द्वारा बनाई धारावाहिक और उसके पात्र ही सबको याद आते हैं। इसमें रामानंद सागर ने न सिर्फ 'रामायण' से लोगों का मनोरंजन किया था, बल्कि भारतीय संस्कृति और राम-सीता की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया था।

बता दें कि साल 1987 में पहली बार टीवी पर 'रामायण' प्रसारित की गई थी। उस समय लोगों के घरों में टीवी नहीं हुआ करते थे, जिस वजह से एक-दूसरे के घरों में या किसी दुकान पर धारावाहिक देखने के लिए घंटों पहले टीवी के सामने बैठकर 'रामायण' के शुरू होने का इंतजार किया करते थे। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' के अलावा कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'रामायण' में निभाए उनके सीता के किरदार से मिली थी।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Deepika Chikhlia , Ramayana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD