Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

भारतीय खाने के पीछे है विज्ञान, वेदों और हकीमों ने गढ़ा भारतीय खानपान : कुणाल कपूर

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Kunal Kapur, Master Chef India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 12:12 IST

भारतीय खानपान पूरी दुनिया में अपने अनोखे स्वाद और मसालों की खुशबू के लिए जाना जाता है। अलग-अलग राज्यों, मौसम और संस्कृतियों के कारण यहां के खाने में कई तरह की विविधता देखने को मिलती है। इस कड़ी में मशहूर सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने भारतीय खाने की इसी खासियत के बारे में बात की और बताया कि भारत की रसोई समय के साथ कैसे विकसित हुई है।

शेफ कुणाल कपूर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''हर देश में खाने की शुरुआत और विकास का तरीका अलग होता है। भारतीय खाने की खासियत यह है कि इसमें मसालों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर किया जाता है और इसके पीछे एक वैज्ञानिक सोच भी होती है।'' कुणाल कपूर ने कहा, ''भारतीय भोजन में इस्तेमाल होने वाले मसालों की परंपरा बहुत पुरानी है।

हमारे खाने की दिशा और रूप को सदियों पहले वेदों और हकीमों ने गढ़ा था। पुराने समय में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े विद्वान यह समझते थे कि कौन-कौन से मसाले शरीर के लिए फायदेमंद हैं। इसी आधार पर लोगों ने अपने भोजन में मसालों का इस्तेमाल करना शुरू किया।'' उन्होंने एक साधारण उदाहरण देते हुए कहा, ''भारत में एक कप चाय में भी कई तरह के मसाले डाले जा सकते हैं।

कभी-कभी चाय में छह या सात मसाले तक मिलाए जाते हैं। यह सिर्फ स्वाद के लिए नहीं होता, बल्कि इसके पीछे स्वास्थ्य से जुड़ी सोच भी होती है। इन मसालों में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।'' कुणाल कपूर ने कहा, ''अगर इन मसालों को सीधे पीसकर किसी को खाने या पीने के लिए दे दिया जाए, तो उनका स्वाद बहुत तेज और कड़वा लग सकता है। 

इसलिए लोगों ने इन्हें खाने में मिलाने का तरीका खोजा। उदाहरण के तौर पर कई मसालों को मिलाकर गरम मसाला बनाया जाता है। जब इसे खाने में डाला जाता है, तो भोजन का स्वाद बढ़ जाता है और शरीर को भी फायदा मिलता है।'' उन्होंने कहा, ''भारतीय भोजन समय के साथ लगातार बदलता और विकसित होता रहा है।

अलग-अलग इलाकों में जो चीजें आसानी से उपलब्ध थीं, उन्हें वहां के खाने का हिस्सा बना लिया गया। इसके अलावा, मौसम और लोगों के शरीर की जरूरतों के हिसाब से भी भोजन में बदलाव किए गए। इसी कारण भारत के अलग-अलग राज्यों में खाने का स्वाद और तरीका अलग-अलग दिखाई देता है।''

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Kunal Kapur , Master Chef India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD