Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

बेटियों की उपलब्धियों के कारण पूरे विश्व में बनी है हरियाणा की पहचान : सुमन सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना के बजट को बढ़ाकर 6 हजार 500 करोड़ रुपये किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 18:38 IST

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमें हरियाणा की उन बेटियों और महिलाओं पर गर्व है जिन्होंने अपनी मेहनत, साहस और प्रतिभा से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।  

हरियाणा की धरती, जिसे कभी केवल किसानों और जवानों की भूमि कहा जाता था, आज बेटियों की उपलब्धियों के कारण पूरे विश्व में पहचानी जा रही है। हरियाणा की बेटियां आज अपना खेल, विज्ञान, शिक्षा, सेना, प्रशासन और अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

 हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी रविवार को लाडवा में महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

कार्यक्रम में उत्कृष्ठ  कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली युवतियों, महिलाओं और खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाखों महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 

अब तक 9 लाख से अधिक बहनों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और उनके खातों में 4 किस्तों में 634 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के बजट को बढ़ाकर 6 हजार 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय

महिला दिवस के अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया है। देश की सर्वोच्च संसद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम तब उठाया गया जब संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 एक ऐतिहासिक कानून बनाकर महिलाओं की 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। आज हरियाणा के गांवों में बड़ी संख्या में महिलाएं सरपंच, पंच और अन्य पदों पर चुनी जा रही हैं और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने गांवों के विकास में योगदान दे रही हैं।

प्रदेश में 3 लाख बेटियों को निशुल्क लगाई जाएगी एचपीवी की वैक्सीन

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि आज पढ़ी-लिखी और जागरूक महिलाएं आगे आकर नेतृत्व कर रही हैं। गांवों में शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक सुधार जैसे कार्यों में महिलाओं की भूमिका साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा आज हरियाणा में जो पढ़ी-लिखी और जागरूक पंचायतों की तस्वीर दिख रही है, उसमें हमारी बहनों और बेटियों का बहुत बड़ा योगदान है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 3 लाख बेटियों को एचपीवी वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जाएगी। हमारी जिन बेटियों की आयु 14 वर्ष हो गई है परंतु 15 वर्ष नहीं हुई है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। ताकि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सके।

943 डेयरी इकाइयों में से 316 डेयरी इकाइयां महिलाओं ने की स्थापित

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि पिछले बजट में महिलाओं को दुधारू पशु खरीदने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना शुरू की गई थी। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पिछले वर्ष स्थापित 943 डेयरी इकाइयों में से 316 डेयरी इकाइयां महिलाओं द्वारा स्थापित की गई हैं। 

इसके साथ ही 2 हजार नए वीटा बूथ और मिल्क बार खोलने जाएंगे। इन बूथों के आवंटन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पिंक कैब योजना शुरू कर रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे महिलाएं रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना गौरी, नगर पालिका लाडवा की अध्यक्षा साक्षी खुराना, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Suman Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD