Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा स्वास्थ्य बजट में किए गए ऐतिहासिक वृद्धि की सराहना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6879 करोड़ तक का प्रस्ताव; चिकित्सा शिक्षा के लिए 1220 करोड़ का प्रस्ताव

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 17:22 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज बताया जो हर पंजाबी की स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती को प्राथमिकता देता है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में पिछले साल की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट अब 6879 करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस आवंटन से पूरे राज्य में सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाती है। 

वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है, जिससे राज्य के 65 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को और मजबूत एवं बेहतर बनाने के लिए आम आदमी क्लीनिकों के लिए 351 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं। 

वर्तमान समय में 881 आम आदमी क्लीनिकों पर 107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं और इनमें अब तक लगभग 5 करोड़ ओ.पी.डी. (जिनमें 1.55 करोड़ नए मरीज शामिल हैं) को स्वास्थ्य सुविधाएं दी गई हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मौजूदा वर्ष के दौरान 100 और आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। 

इसके अलावा आने वाले साल में 143 नए आम आदमी क्लीनिक और खोलने का लक्ष्य है, जबकि 308 सहायक स्वास्थ्य केंद्रों को आम आदमी क्लीनिकों में तब्दील किया जाएगा ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य कवरेज का और विस्तार किया जा सके। इससे भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पांच सालों में बनाए गए आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या 1432 हो जाएगी।

इसके अलावा समय पर आपातकालीन और महत्वपूर्ण देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में एक आधुनिक ट्रॉमा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान क्षेत्र के लिए 1220 करोड़ रुपये रखे गए हैं, डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब तेजी से प्रमुख चिकित्सा शिक्षा हब बन रहा है। 

उन्होंने विस्तार से बताया कि होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, एस.बी.एस. नगर, लहराघागा, मलेरकोटला और लुधियाना में सात नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे 600 नई एम.बी.बी.एस. सीटें होंगी। उल्लेखनीय है कि विशेष रूप से मलेरकोटला के लिए नए मेडिकल कॉलेज के लिए 49 करोड़ की लागत से 38.50 एकड़ जमीन खरीदी गई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने ‘मुख्यमंत्री मांवां धियां सत्कार योजना’ की शुरुआत के लिए पंजाब की महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने इसे दुनिया की पहली यूनिवर्सल कैश ट्रांसफर स्कीम करार दिया, जो सभी वयस्क महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये और अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये प्रदान करती है। 

9300 करोड़ रुपये के बजट व्यय के साथ, यह योजना भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की एक बड़ी गारंटी को पूरा करेगी, जो पूरे राज्य की लगभग 97 प्रतिशत वयस्क महिलाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान भी सुनिश्चित करेगी।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD