Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'तुम जैसी हो, वैसी ही काफी हो...' विमेंस डे पर रश्मिका मंदाना ने महिलाओं को दिया खास मैसेज

Rashmika Mandanna, Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:08 IST

आम जन के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में कंगना रनौत, नीना गुप्ता, हेमा मालिनी के साथ ही रश्मिका मंदाना ने भी महिलाओं को खास अंदाज में इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं। श्रीवल्ली फेम अभिनेत्री ने महिलाओं को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मैसेज देते हुए कहा कि तुम जैसी हो, वैसी ही काफी हो।

रश्मिका मंदाना ने सभी महिलाओं को दिल छू लेने वाला संदेश देने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया, जिस पर उन्होंने लिखा, "आप जैसी हैं, वैसी ही काफी हैं।" रश्मिका ने उन तमाम महिलाओं को सलाम किया जो मुश्किल हालातों में भी हार नहीं मानतीं और चुपचाप अपनी जिंदगी संभालती हैं। 

रश्मिका ने अपने पोस्ट में लिखा, "सभी खूबसूरत महिलाओं के लिए... आज आपका दिन है, लेकिन सच कहूं तो, हर दिन आपका होना चाहिए। उन महिलाओं के लिए जो बड़े सपने देखती हैं, जो बहुत मेहनत करती हैं, लेकिन जिनकी जीत का जश्न हमेशा नहीं मनाया जाता। उन महिलाओं के लिए जो चुपचाप सब कुछ संभालती हैं, जो अभी भी जिंदगी को समझने की कोशिश कर रही हैं।

और उन महिलाओं के लिए जो मुश्किल दिनों में भी मुस्कुराती हैं, जब हार मानने का मन करता है, लेकिन खुद से कहती हैं – 'यह भी बीत जाएगा।'" उन्होंने आगे कहा, "महिलाओं में बार-बार उठ खड़े होने की अनोखी ताकत होती है। मैं देखती हूं और मुझे बहुत गर्व होता है। कभी-कभी हम भूल जाते हैं कि हम कितने पावरफुल हैं।

आगे बढ़ने के लिए कितनी ताकत चाहिए, गहराई से प्यार करने के लिए, और हम सब जानते हैं कि ऐसा इसलिए है क्योंकि सिर्फ हम ही इसके काबिल हैं, बार-बार उठ खड़े होने के लिए। हम इतने बहादुर जो हैं।" रश्मिका ने हर लड़की को याद दिलाया कि "तुम काफी हो। बिल्कुल जैसी तुम हो।" उन्होंने लिखा, "आप सबकी विनम्रता, हिम्मत, मुस्कुराहट, आंसू, भावनाएं... आपका हर हिस्सा खूबसूरत है।

आपकी उपलब्धियां किसी और जितनी ही बड़ी हैं। आपके फैसले मायने रखते हैं, राय मायने रखती है, संघर्ष मायने रखते हैं, फीलिंग्स मायने रखती हैं... आप मायने रखती हो!" पोस्ट की आखिर में रश्मिका ने सभी महिलाओं से अपील की कि एक-दूसरे को ऊपर उठाते रहें, एक-दूसरे को सेलिब्रेट करें और बार-बार याद दिलाते रहें कि तुम कितनी कमाल की हो।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD