Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली के बुराड़ी में पीएम मोदी ने 33,500 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Manohar Lal Khattar, Rekha Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 14:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी से 33,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लोगों ने केंद्र सरकार की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एक महिला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पीएम मोदी ने दिल खोलकर महिलाओं के लिए काम किया है, लेकिन जिनको सिर्फ आलोचना करनी है, वो तो आलोचना करते रहेंगे और गालिया देते रहेंगे।"

दूसरी महिला ने बताया, "दिल्ली में बहुत अच्छा काम हो रहा है। ऐसे विकास काम होते हुए मैंने पहले कभी नहीं देखा। कुल मिलाकर पीएम मोदी का दिल्ली में कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा।" वहीं, एक अन्य महिला ने बताया, "हम सौभाग्यशाली हैं कि पीएम मोदी ने महिला दिवस पर हमें यह सौगात दी है। उन्होंने महिलाओं के लिए बहुत से काम किए हैं। 

पीएम मोदी का विरोध करने वाले लोगों को सिर्फ अपना स्वार्थ दिखता है, उनका काम नहीं दिखता।" एक व्यक्ति ने कहा, "मेरी मां का इलाज आयुष्मान कार्ड से हुआ। इलाज में 1.09 लाख रुपए का बिल आया, जो पूरी तरह से मुफ्त रहा। दिल्ली में भाजपा सरकार के आने के बाद मुझे एक लाख रुपए का सीधा-सीधा फायदा हुआ है।" 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर देश की नारी शक्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं और भारत की प्रगति को दिशा देने में उनकी बढ़ती भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं अपने दृढ़ संकल्प, रचनात्मकता और उत्साह के साथ भारत की प्रगति को आकार दे रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं देश की 'नारी शक्ति' को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हर क्षेत्र में महिलाएं अपने दृढ़ संकल्प, रचनात्मकता और अद्वितीय उत्साह के साथ भारत की प्रगति को आकार दे रही हैं। उनकी उपलब्धियां हमारे देश को प्रेरित करती हैं और 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को और मजबूत बनाती हैं।"

उन्होंने लिखा, "महिला सशक्तिकरण हमारी अलग-अलग योजनाओं और पहल के केंद्र में है। हम ऐसे अवसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनसे हर महिला अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सके और भारत की विकास यात्रा में योगदान दे सके।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Manohar Lal Khattar , Rekha Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD