Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

आंध्र प्रदेश बनेगा 'क्वांटम वैली' का केंद्र : एन. चंद्रबाबू नायडू ने रायसीना डायलॉग में जताई मजबूत इच्छा, अमरावती होगा क्वांटम क्रांति का हब

N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh, Andhra Pradesh, Telugu Desam Party, TDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 12:58 IST

रायसीना डायलॉग में बोलते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनाने की मजबूत इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश 'सिलिकॉन वैली से क्वांटम वैली' तक का सफर तय करने के लिए तैयार है, जहां अमरावती भविष्य की क्वांटम क्रांति का केंद्र बनेगा। सीएम नायडू ने रायसीना डायलॉग में अपने संबोधन में गूगल के बड़े निवेश का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि गूगल विशाखापत्तनम में एक गीगावाट स्केल का एआई डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 15 बिलियन डॉलर (करीब 1.25 लाख करोड़ रुपए) का निवेश कर रहा है। यह भारत में आर्थिक सुधारों के बाद हाल के वर्षों का सबसे बड़ा विदेशी निवेश है। यह प्रोजेक्ट एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर क्षमता और बड़े पैमाने पर ऊर्जा संसाधनों को मजबूत करेगा।

नायडू ने कहा, "अब चीजें हो रही हैं। यह निवेश भारत को ग्लोबल एआई हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।" क्वांटम टेक्नोलॉजी पर फोकस करते हुए मुख्यमंत्री ने अमरावती क्वांटम वैली का जिक्र किया। फरवरी 2026 में अमरावती में इसकी नींव रखी गई, जो भारत का पहला एकीकृत क्वांटम इकोसिस्टम है। 50 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में क्वांटम कंप्यूटिंग, रिसर्च, टैलेंट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग शामिल है।

नायडू ने कहा, "हम अभी एक क्वांटम कंप्यूटर बना रहे हैं। भारत में पहली बार 133-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर सेंटर अमरावती में आईबीएम, टीसीएस और एलएंडटी के सहयोग से स्थापित हो रहा है। दो साल के भीतर हम क्वांटम कंप्यूटर्स का उत्पादन शुरू करेंगे और उन्हें दुनिया को सप्लाई करेंगे।" उन्होंने सिलिकॉन वैली से तुलना करते हुए कहा, "आज दुनिया सिलिकॉन वैली (कैलिफोर्निया) की बात करती है। 

कल लोग क्वांटम वैली की बात करेंगे यह अमरावती से है, मेरे राज्य से है।" यह पहल भारत की नेशनल क्वांटम मिशन (6000 करोड़ रुपए) से जुड़ी है, जो क्वांटम कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन और सेंसिंग में रिसर्च को बढ़ावा दे रही है। राज्य ने एआई और क्वांटम इकोसिस्टम के लिए यूएनआईसीसी सहित सात एमओयू साइन किए हैं। नायडू ने भारतीय प्रवासियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भारतीय, खासकर टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स, दुनिया के सबसे अच्छे 'डिप्लोमैट' हैं। वे जहां भी जाते हैं, लोकल कम्युनिटी में घुल-मिल जाते हैं और ग्लोबल डेवलपमेंट में योगदान देते हैं। पहले आंध्र से माइग्रेशन मुख्य रूप से अमेरिका तक सीमित था, लेकिन आज तेलुगु और भारतीय कम्युनिटी कई देशों में फैली है। उन्होंने कहा कि ये प्रवासी इंटरनेशनल सहयोग मजबूत कर रहे हैं और भारत की सॉफ्ट पावर बढ़ा रहे हैं।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Chief Minister of Andhra Pradesh , Andhra Pradesh , Telugu Desam Party , TDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD