Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Trailer, Dhurandhar The Revenge
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 12:55 IST

रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक इंटेंस लुक, खतरनाक एक्शन और बदले की कहानी को दिखाया गया है, जो किसी का भी एड्रीनलीन बूस्ट कर सकती है।

लेकिन क्या फिल्म को हिट कराने के लिए देशभक्ति, हिंदू-मुस्लिम और सनातन को टारगेट करना आजकल का ट्रेंड बन चुका है? यह हम नहीं, बल्कि यूजर्स कह रहे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट चुका है। ट्रेलर की तारीफ करने वालों की भी कमी नहीं है, और न ही फिल्म की आलोचना करने वालों की।

एक धड़ा फिल्म को देखकर देशभक्ति के रंग में रंग चुका है और फिल्म को पाकिस्तान से बदले के तौर पर देख रहा है। रणवीर सिंह के एक्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है, और रहमान डकैत को भी मिस किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह मात्र फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन है। ल्यारी का बादशाह आधिकारिक तौर पर वापस आ गया है! यह ट्रेलर पूरी तरह से जोश से भरा है।

रणवीर सिंह, हमजा अली के रूप में, एक ज़बरदस्त किरदार निभा रहे हैं। 19 मार्च का बेसब्री से इंतज़ार है। वहीं एक धड़ा फिल्म को देशभक्ति, हिंदू-मुस्लिम और सनातन को टारगेट करने का आरोप लगा रहा है। फिल्म फिक्शन है और फिल्म को ऐसे दिखाया गया है कि जैसे सारी घटनाएं असली हों। फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के इमोशन का फायदा उठाते हुए फिल्म में हिंदू-मुस्लिम और देशभक्ति का एंगल जोड़ा है, जबकि फिल्म का वास्तविक घटना से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।

यूजर्स का कहना है कि हिंदुस्तान में जब तक सिनेमा है, तब तक लोगों के हिंदू-मुसलमान के नाम पर बेवकूफ बनाना आसान है। लोग इसे देखेंगे और सब कुछ सच मान लेंगे, हर कोई 'इमोशनल फूल' है और इस काल्पनिक फिल्म को एक वास्तविक जीवनी समझ लेगा। 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर भले ही सोशल मीडिया बंट गया है, लेकिन फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लिए तैयार है। 

माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले भाग का भी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 19 मार्च को फिल्म अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म को टक्कर देने के लिए यश की 'टॉक्सिक' भी 19 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अपना फैसला बदलते हुए फिल्म को जून में रिलीज करने का फैसला लिया है।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar 2 , Dhurandhar 2 Trailer , Dhurandhar The Revenge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD