Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम : कुलवंत सिंह ने मोहाली से 9वीं बस को हरी झंडी दिखाई

विपक्ष के पास आम आदमी पार्टी सरकार का विरोध करने के लिए नहीं बचा कोई मुद्दा : कुलवंत सिंह

Kulwant Singh Mohali, SAS Nagar, Mohali, SAS Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Mukh Mantri Teerth Yatra, Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 12:19 IST

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से तीर्थ यात्रा के लिए 9वीं बस को विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेक्टर-68 और कुंभरा से श्रद्धालुओं से भरी इस बस को रवाना करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार यह योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है और श्रद्धालुओं में धार्मिक यात्रा पर जाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के तहत बूथ के हिसाब से बसें भेजी जा रही हैं और आने वाले समय में और भी बसें तीर्थ यात्रा के लिए रवाना की जाएंगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु जहां धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे, वहीं देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले वीरों से जुड़े जलियांवाला बाग को भी देख सकेंगे। 

इसके अलावा श्रद्धालु वाघा बॉर्डर पर जाकर यह भी देख पाएंगे कि देश की सीमाओं पर जवान किस तरह रात-दिन देश की रक्षा करते हैं, ताकि देश के लोग चैन की नींद सो सकें। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि अब विपक्षी पार्टियों के पास आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, क्योंकि आम आदमी से किए गए अधिकांश वादे और गारंटियां पूरी की जा चुकी हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें लगातार पूरा किया जा रहा है और आगामी बजट सत्र के दौरान महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की गारंटी की घोषणा भी होने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को राहत देते हुए बिजली को 1.50 रुपये प्रति यूनिट सस्ता कर दिया है।

इस मौके पर जसवीर कौर अटली, फूलराज सिंह (हल्का कोऑर्डिनेटर), रमनप्रीत कौर (हल्का कोऑर्डिनेटर महिला विंग), हरमेश सिंह (ब्लॉक प्रेसिडेंट), राजेंद्र प्रसाद शर्मा, चरणजीत कौर, करनैल सिंह (प्रेसिडेंट गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी), चंचल सिंघला, सुरिंदर सिंह, जरनैल सिंह, दविंदर मोहन सिंह और एच.एस. वालिया भी मौजूद थे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , SAS Nagar , Mohali , SAS Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD