Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईएनएस तरंगिणी श्रीलंका नौसेना के सी राइडर्स के साथ समुद्री प्रशिक्षण के लिए कोलंबो पहुंची

Military, Navy, Indian Navy, INS Tarangini, Sri Lanka Navy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 12:16 IST

भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तरंगिणी 06 मार्च 2026 को श्रीलंका नौसेना के सी राइडर्स के समुद्री प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद कोलंबो पहुंचा। श्रीलंका नौसेना एवं समुद्री अकादमी के तीन अधिकारियों और 26 प्रशिक्षुओं ने त्रिंकोमाली में जहाज पर समुद्री प्रशिक्षण तैनाती के लिए सवार हुए थे। समुद्री सैर के दौरान, प्रशिक्षुओं ने गहन पाल प्रशिक्षण प्राप्त किया और पाल लगाने तथा पाल के नीचे ड्यूटी रखने की बारीकियों से परिचित हुए।

इस यात्रा ने प्रशिक्षुओं को जहाज के चालक दल के मार्गदर्शन में जहाज को चलाने और संभालने के व्यापक अवसर प्रदान किए। प्रशिक्षण तैनाती ने दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिक सीखने और पारस्परिक संचालनशीलता को और मजबूत किया, जिससे समुद्री सहयोग और प्रशिक्षण संबंधों को बढ़ावा मिला। कोलंबो पहुंचने पर, जहाज का स्वागत श्रीलंका नौसेना के प्रतिनिधियों और श्रीलंका में भारत के उच्चायोग के अधिकारियों ने किया।

आईएनएस तरंगिणी के कमांडिंग अधिकारी ने पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल जगथ कुमारा से भेंट की और नौसेना सहयोग को बढ़ाने तथा सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के मार्गों पर चर्चा की। तीन दिवसीय बंदरगाह प्रवास के दौरान, जहाज श्रीलंका नौसेना के साथ विभिन्न द्विपक्षीय प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित करेगा।

व्यावसायिक आदान-प्रदान के अलावा, दोनों नौसेनाओं के चालक दल मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं, संयुक्त योग सत्रों और जागरूकता गतिविधियों में भाग लेंगे। इससे पहले, त्रिंकोमाली में, श्रीलंका नौसेना एवं समुद्री अकादमी के कमांडेंट कमोडोर दिनेश बंडारा ने जहाज का दौरा किया और चालक दल तथा सवार श्रीलंका नौसेना सी राइडर्स के साथ बातचीत की। यह प्रशिक्षण तैनाती भारत-श्रीलंका समुद्री संबंधों के बढ़ते अध्याय के रूप में कार्य करती है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , INS Tarangini , Sri Lanka Navy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD