Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

असम में 22,000 से अधिक मंदिरों और नामघरों का जीर्णोद्धार किया गया : हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma, Guwahati, Assam, Chief Minister of Assam, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Assam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 11:43 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने आस्था और सामुदायिक जीवन के केंद्रों को मजबूत करने की पहल के तहत राज्य भर में 22,923 मंदिरों और नामघरों जीर्णोद्धार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में गहन सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व रखने वाले इन धार्मिक संस्थानों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 433 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि असम में हमारे लिए मंदिर और नामघर केवल पूजा स्थल नहीं हैं, वे हमारे समुदायों का हृदय और हमारी परंपराओं की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य इन पवित्र स्थलों का संरक्षण और पुनरुद्धार करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि वे राज्य भर के लोगों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन के केंद्र बने रहें।

नामघर, 15वीं शताब्दी के संत-सुधारक श्रीमंत शंकरदेव द्वारा शुरू किए गए नव-वैष्णव आंदोलन के तहत स्थापित पारंपरिक सामुदायिक प्रार्थना कक्ष हैं, जो असम के सामाजिक-धार्मिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धार्मिक सभाओं के अलावा, वे गांवों और कस्बों में सांस्कृतिक गतिविधियों, सामुदायिक चर्चाओं और सामाजिक एकता के केंद्रों के रूप में भी कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, मंदिरों और नामघरों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना असम की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और राज्य की पारंपरिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। सरमा ने कहा कि इन पवित्र स्थलों का नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण करके हम उन मूल्यों का सम्मान कर रहे हैं जो हमें विरासत में मिले हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन शैली आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत बनी रहे।

अधिकारियों ने बताया कि विकास कार्यों में इमारतों का जीर्णोद्धार, बुनियादी सुविधाओं में सुधार और रखरखाव के लिए सहायता शामिल है ताकि ये संस्थाएं स्थानीय समुदायों की सेवा करना जारी रख सकें। यह पहल कई जिलों में लागू की जा रही है। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र शामिल हैं, जिसका उद्देश्य असम की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करना और साथ ही श्रद्धालुओं और समुदाय के सदस्यों के लिए पहुंच और बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। राज्य सरकार ने हाल के वर्षों में असम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े धरोहर स्थलों और संस्थाओं के संरक्षण के लिए कई कदम उठाए हैं।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Guwahati , Assam , Chief Minister of Assam , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD