Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिला सशक्तीकरण सिर्फ सरकार की नहीं, हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 11:38 IST

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महिलाओं के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। लेकिन इसके साथ ही समाज की जिम्मेदारी है कि वो बेटियों को अवसर और आजादी दे।

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद हैरान थीं, जब प्रधानमंत्री ने लाल किले से खुले में शौच बंद करने और शौचालय बनाने की बात कही। इससे पहले समाज और राजनीति में किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बहनों के लिए लाखों शौचालय बनाए और उनके जीवन को आसान किया।

इससे पहले महिलाओं को खुले में शौच करने के लिए जाना पड़ता था। सीएम ने कहा कि पहले महिलाओं को घर में अंगीठी पर लकड़ी जलाने जैसी तकलीफों से गुजरना पड़ता था। प्रधानमंत्री मोदी की पहल से महिलाओं को गैस और सिलेंडर दिए गए ताकि उनके जीवन को आरामदायक बनाया जा सके। इसी तरह कई योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक अधिकार मिले।

उन्होंने कहा, "चाहे बैंक अकाउंट खोलना हो, मुद्रा लोन देना हो, महिलाओं के नाम पर घर देना हो, राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देना हो या मुझ जैसी बेटियों को मौके देना हो, सरकार, देश और प्रधानमंत्री मोदी ने हम बहनों के लिए नए रास्ते खोले हैं।" रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि हम 'लाडली योजना' को खत्म कर 'लखपति बिटिया योजना' लेकर आए, जिसके जरिए दिल्ली की बेटियों को शिक्षा पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया जा रहा है। पहले योजना में बस दसवीं तक को कवर किया जाता था, लेकिन अब ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी करने पर उनके खाते में जन्म से लेकर हर पड़ाव पर पैसा जमा किया जाता है।

इस योजना से लगभग सवा लाख रुपये तक एक बेटी को मिलते हैं, जिससे वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके और अपना भविष्य बना सके। उन्होंने संगठन सेविका समिति का भी जिक्र किया, जो समाज सेवा और महिलाओं की मदद के लिए लगातार काम कर रही है। उनका कहना है कि ऐसे संगठनों का समर्थन करना और उनके काम को सराहना हर किसी की जिम्मेदारी है।

सीएम ने महिलाओं और माता-पिता से कहा कि अपनी बेटियों को हर अवसर और आजादी दें। जो मौका आपको नहीं मिला, वह अपनी बेटी को जरूर दें। उन्हें अपने निर्णय लेने की आजादी दें, उन्हें आगे बढ़ने के मौके दें और खुला आसमान दें। जब हर मां अपनी बेटी के लिए रास्ता बनाएगी, तो समाज अपने आप ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तीकरण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। संगठन, समाज और परिवार मिलकर महिलाओं को अवसर दें तो कोई महिला अपनी सोच और क्षमता के अनुसार किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती है।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD