Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना ‘16 का डोला’ हुआ रिलीज, फैंस कर रहे खूब पसंद

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Sapna Choudhary, 16 Ka Dola
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 13:21 IST

हरियाणावी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी एक जाना-माना चेहरा हैं, जो अपने स्टेज डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री हाल ही में कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के एक बहुचर्चित रियलिटी शो 'द 50' में एक प्रतिभागी के रूप में नजर आईं। शो में सपना के दमदार पर्सनैलिटी को फैंस ने काफी पसंद किया।

'द 50' के पैलेस से बाहर आने के बाद सपना एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री का शुक्रवार को एक नया हरियाणवी गाना, ‘16 का डोला', टी-सीरीज हरियाणा नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने नए म्यूजिक वीडियो में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

गाने में अभिनेत्री के स्टनिंग लुक और डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। फैंस को सपना का यह नया हरियाणवी गाना काफी पसंद आ रहा है। ‘16 का डोला’ गाने को सिंगर शिव चौधरी ने अपनी आवाज दी है।25 सितंबर, 1990 को जन्मीं सपना चौधनी ने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दी।

पिता को खोने के बाद सपना ने आर्थिक तंगी के कारण 12 साल की उम्र में ही हरियाणवी स्टेज प्रोग्रामों से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कई आइटम सॉन्ग्स किए, जिसमें 'नानू की जानू', 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स', 'तेरे ठुमके' और 'हट जा ताऊ पाछे' जैसे गाने शामिल हैं। 

सपना को मुख्य रूप से लोकप्रियता 'सॉलिड बॉडी,' 'तेरी आंख्यां का यो काजल,' और 'गजबन पानी ने चाली' जैसे गीतों से मिली। अभिनेत्री बिग बॉस 11 में एक कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई थीं, जिससे उन्हें लोगों के बीच असल पहचान और फेम मिला। वहीं, सपना ने एक हरियाणवी गायक और अभिनेता वीर साहू से शादी की। उनका एक बेटा भी है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Sapna Choudhary , 16 Ka Dola

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD