Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

शहनाज गिल का समर लुक वायरल, पंजाबी सूट में नदी किनारे दिखाईं कातिलाना अदाएं

Shehnaaz Gill, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 13:06 IST

मार्च के शुरू होने के साथ ही गर्सी का एहसास होने लगा है। इसी बीच 'पंजाब की कैटरीना कैफ' कहे जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खूबसूरत शॉर्ट वीडियो शेयर किया है, जिससे इंटरनेट का तापमान बढ़ गया। शहनाज ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "उफ गर्मी।"

अभिनेत्री के इस रील को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री मैरून रंग की सिंपल पंजाबी सूट में काफी प्यारी लग रही है। लुक को उन्होंने सैंडल की बजाय सफेद रंग के जूते के साथ पेयर किया है। इसी के साथ धूप से बचने के लिए अभिनेत्री ने सनग्लास के साथ हाथ में काले रंग का छाता पकड़ा हुआ है।वीडियो में शहनाज खुले मैदान में किसी नदी के किनारे दिख रही हैं, जिसमें वे अलग-अलग पोज और कातिलाना अदाएं दिखाते पंजाबी गाने पर वाइब कर रही हैं।

अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। अभिनेत्री के पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोग कमेंट्स के माध्यम से लगातार शहनाज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "कृपया कनाडा में भी थोड़ी गर्मी भेजिए शहनाज गिल, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं और हमें आप पर बहुत गर्व है।"

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं, जिनका जन्म 27 जनवरी, 1994 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। बिग बॉस हाउस में अपनी सादगी और चुलबुले स्वभाव से उन्होंने लोगों के बीच असल पहचान बनाई। शहनाज गिल ने पंजाबी और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

शहनाज ने 2023 में 'किसी का भाई किसी की जान' मूवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। आज के समय में शहनाज एक सोशल मीडिया सेंसेशन है, जिनके फैंस देश से लेकर विदेशों तक फैले हुए हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे आए दिन फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 

Tags: Shehnaaz Gill , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD