Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शाहपुर-लंज क्षेत्र को मिली नई विद्युत लाइन की सौगात, राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ

हारचकियां आईटीआई के लिए चयनित भूमि और एटीसी का किया निरीक्षण

Rajesh Dharmani, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Kewal Singh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 12:27 IST

नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा नई विद्युत लाइन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी उनके साथ मौजूद रहे।

राजेश धर्माणी ने लंज गाहलियां में 3 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित शाहपुर-लंज 33 केवी विद्युत लाइन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस विद्युत लाइन के शुरू होने से शाहपुर, कांगड़ा तथा देहरा विधानसभा क्षेत्र की 15 पंचायतों  में बिजली आपूर्ति और अधिक मजबूत  होगी। 

इससे क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या में काफी हद तक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि नई विद्युत लाइन से घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे उद्योगों को भी लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। साथ ही बिजली आपूर्ति का लोड संतुलित होने से बिजली व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।

राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत नई विद्युत लाइनों के निर्माण, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा पुराने ढांचे को सृदुढ़ करने के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो सके।

इस दौरान मंत्री ने हिमुडा काॅलोनी तथा स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मंत्री ने हारचकियां में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना समय की जरूरत है, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जस्वाल, ओएसडी आयुष विभाग सुमित पठानिया, चीफ इंजीनियर कांगडा जोन अजय गौतम, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, एससी जल शक्ति विभाग विशाल जस्वाल, बीडीओ कांगडा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण रवि भूषण, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, डीएफओ धर्मशाला अमित, प्रिंसिपल काॅलेज लंज संजय शर्मा, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चैन सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Rajesh Dharmani , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Kewal Singh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD