Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जीआरएसई टेक्नोलॉजी युग में अत्याधुनिक जहाज बनाए, विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका निभाए : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 15:23 IST

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते टेक्नोलॉजी-ड्रिवन युग में जीआरएसई को अत्याधुनिक और इनोवेटिव प्लेटफॉर्म बनाने चाहिए। उन्होंने जीआरएसई को भारत के विकसित भारत-2047 लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

रक्षा मंत्री कोलकाता स्थित जीआरएसई परिसर में कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा, "आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है। जीआरएसई को इसी के साथ तालमेल बिठाते हुए ऐसे प्लेटफॉर्म तैयार करने चाहिए जो भारत और दुनिया में शिपबिल्डिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विकसित भारत-2047 के सपने को साकार करने में जीआरएसई की अहम भूमिका होगी।"

राष्ट्र-निर्माण और ब्लू इकॉनमी में जीआरएसई के योगदान की सराहना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय शिपयार्ड भारत के औद्योगिक और रक्षा इतिहास का जीवंत अध्याय हैं। पिछले डेढ़ सदी से जीआरएसई ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल को शक्तिशाली युद्धपोत, फ्रिगेट और अन्य जहाज उपलब्ध कराए हैं, जिन्होंने देश के समुद्री हितों की रक्षा की है। 

उन्होंने कहा, "जब आपका बनाया हुआ एक आधुनिक युद्धपोत समुद्र की लहरों पर चलता है, तो वह केवल स्टील और मशीनरी का ढांचा नहीं होता। यह हजारों श्रमिकों की मेहनत, इंजीनियरों की नवाचार क्षमता, टेक्नीशियंस की सटीकता और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है।"रक्षा मंत्री ने जीआरएसई के हर कर्मचारी को सिर्फ नौकरीपेशा नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के महान अभियान का अभिन्न अंग बताया। 

उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, स्किल और कमिटमेंट से जीआरएसई ने असंभव को संभव बनाया है। कर्मचारियों से अपील की कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ काम करते रहें। उन्होंने कहा, "नई चुनौतियां आएंगी, नई तकनीकें आएंगी, प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। लेकिन उसी मेहनत और डेडिकेशन से जीआरएसई भारत और विश्व में शिपबिल्डिंग एक्सीलेंस का चमकता सितारा बनेगा।"

कार्यक्रम में जीआरएसई के कर्मचारियों और उनके परिवारों ने रक्षा मंत्री के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। राजनाथ सिंह ने इसे 'बहुत शानदार' बताते हुए कहा कि यह भारत की विविधता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक थी। इस मौके पर जीआरएसई के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) कमोडोर पीआर हरि (सेवानिवृत्त), रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और शिपयार्ड के अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD