Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रवि किशन, ओरी और मलाइका अरोड़ा की अनोखी जोड़ी आई, हंसी और ग्लैमर का लगा तड़का

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, The Great Indian Kapil Show, Ravi Kishan, Ory, Malaika Arora, Kapil Sharma, Netflix
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 14:50 IST

मनोरंजन की दुनिया में ऐसे मौके कम ही आते हैं जब अलग-अलग शैलियों के कलाकार एक ही मंच पर दिखाई देते हैं। ऐसा ही कुछ नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक खास एपिसोड में देखने को मिला, जहां तीन अलग-अलग कलाकारों को आमंत्रित किया गया। इस बार दर्शकों को देसी अंदाज के सुपरस्टार रवि किशन, इंटरनेट के फेवरेट सेंसेशन ओरी और स्टाइल की दिवा क्वीन मलाइका अरोड़ा एक ही एपिसोड में देखने को मिलेंगे।

इस कॉम्बिनेशन ने जहां दर्शकों को हैरान किया, वहीं हंसी और मजेदार बातचीत का तड़का भी लगाया। मेकर्स ने नए एपिसोड की झलक साझा की। वीडियो की शुरुआत में सभी मेहमानों के साथ की गई हल्की-फुल्की मस्ती को दिखाया जाता है। इसके बाद शो के होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा रवि किशन और ओरी का स्वागत करते हैं और कहते हैं कि ओरी और रवि किशन भैया दोनों ही मुंबई से हैं, और दोनों की पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग है। 

रवि भैया शुद्ध देसी आदमी हैं, और ये अपनी मिट्टी से चिपके रहते हैं। इसके बाद कपिल ओरी की बात करते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ''ओरी, जिससे मिलते हैं... उससे चिपक....'' ये कहते-कहते वह रुक जाते हैं। इसके बाद ओरी अपने सिग्नेचर पोज में कपिल के साथ फोटो क्लिक कराते हैं। इसके बाद कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक अपने-अपने किरदार 'मोना' और 'सोना' के रूप में नजर आते हैं और लोगों को हंसाने की कोशिश करते हैं। 

वह कपिल से बात करते हुए कहते हैं, ''कपिल, इनको चाय के साथ दही खिलाना।'' इस पर कपिल उन्हें टोकते हुए कहते हैं, "ये क्या कॉम्बिनेशन है?" इस पर कृष्णा अभिषेक भी चुटकी लेते हुए रवि और ओरी की ओर इशारा करते हैं और बोलते हैं, "तो ये भी क्या कॉम्बिनेशन हुआ फिर। ऐसा लगता है कि डोनॉल्ड और ठेकुआ को एक ही डब्बे में डाल दिया हो।

"ये सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाकों के साथ हंसने लगते हैं।वीडियो में रवि किशन, ओरी को भोजपुरी सिखाते हुए भी नजर आते हैं। वह भोजपुरी भाषा में ओरी को एक लाइन सिखाते हैं, 'पगला जाइ सब लोग'... इस लाइन को ओरी अपने मजेदार अंदाज में बोलते हैं। इस मजेदार एपिसोड में मलाइका अरोड़ा की भी एंट्री होती है। मलाइका अपनी स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 

वह बातचीत शुरू करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू के लिए एक शायरी बोलती हैं और कहती हैं, ''आपके दीदार के लिए कहां से कहां आ गए, वहां मिलना बंद हुआ तो अब यहां आ गए।''इसके बाद मलाइका जीवन मंत्र देते हुए कहती हैं कि जीवन में शरारती होना बहुत ज्यादा जरूरी है। वीडियो में सुनील ग्रोवर अपने पुराने अंदाज में लौटते हैं और 'मंजोत सिंह 2.0' के रूप में मंच पर शायरी, स्टाइल और कॉमेडी के तड़के को जोड़ते हैं।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , The Great Indian Kapil Show , Ravi Kishan , Ory , Malaika Arora , Kapil Sharma , Netflix

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD