Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

बचपन से एक्टिंग का सपना, पर मां श्रीदेवी चाहती थीं कुछ और… जान्हवी को लेनी पड़ी पापा बोनी कपूर की मदद

Janhvi Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 14:06 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में उनकी मां श्रीदेवी की तस्वीर जरूर आती है। जान्हवी ने अपनी मेहनत और लगन से खुद को इंडस्ट्री में साबित किया। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था, लेकिन उनकी मां श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि वे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखें। वह चाहती थीं कि जान्हवी पढ़ाई पूरी करें और डॉक्टर बनें। 

जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ। वे श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उनका परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। उनके दादा सुरिंदर कपूर भी फिल्म निर्माता थे, और उनके चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर भी फिल्मों में सक्रिय हैं। जान्हवी भी फिल्मों में आना चाहती थीं, लेकिन श्रीदेवी उन्हें एक्टिंग से दूर रखना चाहती थीं।

ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के एक एपिसोड में जान्हवी ने खुलासा किया था कि उनकी मां श्रीदेवी उन्हें एक्टिंग की दुनिया से दूर रखना चाहती थीं। उन्होंने बताया था कि उनकी मां श्रीदेवी कभी नहीं चाहती थीं कि मैं एक्टिंग करूं।जान्हवी ने इंटरव्यू में कहा, "मां खुद एक एक्ट्रेस होने की वजह से मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव थीं। वह काफी सख्त थीं।

उन्हें लगता था कि मैं बहुत भोली हूं और मैं बॉलीवुड में सर्वाइव नहीं कर पाऊंगी। वह चाहती थीं कि मैं डॉक्टर बनूं। वह मुझसे कहतीं, "मैं तुमको एक्ट्रेस बनते नहीं देखना चाहती। यह मेरे लिए सबसे खराब समय था।'हालांकि, पापा बोनी कपूर की मदद से उन्होंने अपनी मां को मना लिया और 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा। जान्हवी ने अपना डेब्यू शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से किया। 

इसमें उनके अपोजिट एक्टर ईशान खट्टर थे। यह फिल्म मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और जान्हवी को जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला।जान्हवी को अपने करियर की शुरुआत में उस वक्त बड़े दुख का सामना करना पड़ा, जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया। 24 फरवरी 2018 को दुबई में अभिनेत्री श्रीदेवी का देहांत हुआ। उस वक्त जान्हवी की उम्र 20 साल थी।

'धड़क' के बाद जान्हवी ने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 2020 में उन्होंने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में भारतीय वायुसेना की पायलट की भूमिका निभाई। उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 2022 में उन्होंने थ्रिलर फिल्म 'मिली' में एक ऐसी युवती का किरदार निभाया, जो फ्रीजर में फंस जाती है। 

इस भूमिका के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन मिला।2024 में जान्हवी कपूर ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा। उन्होंने फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर के साथ काम किया। अब वह राम चरण के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं।

 

Tags: Janhvi Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD