Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

पवन दीवान की पोस्टर मुहिम: पूछा – पंजाब की महिलाओं के 48,000 रुपये कहाँ हैं?

Pawan Dewan, Punjab Congress, Ludhiana Congress, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 12:06 IST

आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा न करने के विरोध में जिला कांग्रेस लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर लगवाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस मुहिम के जरिए उन्होंने पिछले चार वर्षों से पंजाब की महिलाओं को न मिले 48,000 रुपये के संबंध में जवाबदेही की मांग की है। 

दीवान ने 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को प्रति माह 1,000 रुपये देने के वादे को याद दिलाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने झूठे आश्वासनों के माध्यम से पंजाब की महिलाओं को गुमराह किया है। पोस्टर अभियान के जरिए पंजाब सरकार से सीधा सवाल पूछा गया है, कि चार साल बीत गए – 48,000 रुपये कहाँ हैं?

इस अवसर पर दीवान ने अपनी मुहिम के कारणों की जानकारी देते हुए, कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने लगभग 1.31 करोड़ पात्र महिला लाभार्थियों के साथ “शर्मनाक विश्वासघात” किया है। उन्होंने कहा कि आप ने मतदाताओं को लुभावने लेकिन झूठे वादे करके सत्ता हासिल की और बाद में उन्हें नजरअंदाज कर दिया। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये मासिक देने का वादा पूरा न होने के कारण पूरे प्रदेश में भारी रोष है। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया धोखा है, जिससे जनता का भरोसा टूटा है और सरकार की साख को नुकसान पहुंचा है।

दीवान ने कहा कि वास्तविकता यह है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और मान सरकार के पास न तो इच्छाशक्ति है और न ही संसाधन कि वह अपने वादे पूरे कर सके। यह अधूरा वादा अब धोखे और कुप्रबंधन का प्रतीक बन चुका है। 

आप सरकार पर सीधा हमला करते हुए, उन्होंने कहा कि आज तक पंजाब की महिलाओं को यह आर्थिक सहायता नहीं दी गई, जिससे स्पष्ट है कि आप केवल झूठे वादे करने वाली पार्टी बनकर रह गई है। दीवान ने मांग की कि यदि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए, मान सरकार आगामी पंजाब बजट में 1,000 रुपये मासिक भत्ता घोषित करती है, तो उसे प्रत्येक पात्र महिला को पिछले चार वर्षों की 48,000 रुपये की बकाया राशि भी देनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक टूटे हुए वादे का नहीं, बल्कि 1.31 करोड़ महिलाओं के साथ न्याय और जवाबदेही का है। दीवान ने चेतावनी दी कि पंजाब की महिलाएं औपचारिक घोषणाओं या चुनावी दिखावे से संतुष्ट नहीं होंगी। वे अपने अधिकार की पूरी राशि की मांग करेंगी और आप सरकार को अपने वादे पूरे न करने के लिए जवाबदेह ठहराएंगी।

जहां अन्य के अलावा, इंदरजीत कपूर टोनी, जसविंदर सिंह नामधारी, रोहित पाहवा, गुरचरण सिंह सैनी उर्फ बंटी, गुरशरण सिंह, रजनीश सिंगला, निर्भय सिंह रंगूवाल, वरुण शर्मा, हरभगत सिंह ग्रेवाल, जीतेंद्र कुमार, रजत शर्मा लक्की भी मौजूद रहे।

 

Tags: Pawan Dewan , Punjab Congress , Ludhiana Congress , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD