Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

लियोनार्डो दा विंची के आविष्कारों से रूबरू हुईं आहाना कुमरा, इटली ट्रिप को बताया 'जादुई'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Aahana Kumra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 17:06 IST

मशहूर अभिनेत्री आहाना कुमरा हाल ही में अपनी इटली की खूबसूरत सैर से लौटी हैं और गुरुवार को उन्होंने इसकी खूबसूरत झलकियां शेयर कीं। अभिनेत्री ने इस यात्रा को 'कभी न भूलने वाला' अनुभव बताया है। आहाना ने अपनी ट्रिप की कुछ झलक आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिनमें फ्लोरेंस की खूबसूरती, मूर्तियां और उनका खुश चेहरा साफ दिख रहा है।

इसमें उन्होंने रोम की कला और इतिहास को बहुत प्रभावित बताया। अभिनेत्री ने लिखा, "रोम के मशहूर 'लीनिंग टावर ऑफ पीसा' के सामने खड़े होने से लेकर खूबसूरत फ्लोरेंस शहर की भव्यता देखने तक का अनुभव बहुत खास रहा। हालांकि फ्लोरेंस में मेरा समय कम था, लेकिन वहां असली डेविड की मूर्ति को अपनी आंखों से देखना एक यादगार पल था और फिर मैंने 'पर्सियस विद द हेड ऑफ मेडुसा' की मूर्ति भी देखी।

यह वही मेडुसा है, जिसका सिर आज वर्साचे के लोगो में इस्तेमाल होता है। शहर के बीचों-बीच इतिहास और पौराणिक कथाओं को जीवंत रूप में देखना उनके लिए जादुई अनुभव रहा।" आहाना ने लीनिंग टावर के सामने खड़े होने का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "'लियोनार्डो दा विंची' म्यूजियम में घूमना भी शानदार रहा, जिन विचारों और आविष्कारों के बारे में मैंने सिर्फ किताबों में पढ़ा था, उन्हें सामने देखना सच में अद्भुत था।"

अभिनेत्री ने बताया कि ट्रिप के दौरान स्वादिष्ट इटालियन खाना, कियांती वाइन में अकेले घूमने की आजादी ने इसे और भी यादगार बना दिया। उन्होंने लिखा, "जहां मन किया, वहां गए और जब मन किया तब घूमे। यह स्वतंत्रता मुझे बहुत पसंद आई।" आहाना ने अपनी पोस्ट के आखिरी में लिखा, "मैं आभारी हूं कि इतिहास को अपनी आंखों के सामने जीवंत होते देखने का मौका मिला।"

आहाना को आखिरी बार साल 2022 की फिल्म सलाम वेंकी में देखा गया था। स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा फिल्म को रेवती ने डायरेक्ट किया था। इसमें काजोल और विशाल जेठवा भी नजर आए थे। इसके अलावा, अभिनेत्री 'राइज एंड फॉल' में नजर आईं थी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Aahana Kumra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD