Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सनसनी फैलाना आसान इनाम की तरह : कोंकणा सेन शर्मा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Konkona Sen Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 12:06 IST

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने सनसनी फैलाने को 'बहुत आसान इनाम' करार दिया है। हाल ही में रिलीज हुई स्ट्रीमिंग फिल्म ‘एक्यूज्ड’ में अपने दमदार अभिनय के लिए चर्चा बटोर रही कोंकणा ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह फिल्म सनसनी से पूरी तरह दूर है। ‘एक्यूज्ड’ में कोंकणा और प्रतिभा रांता मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जिस पर एक विक्टिम के यौन उत्पीड़न का आरोप लगता है। कोंकणा ने बताया, “सनसनी फैलाना बहुत आसान इनाम की तरह है। यह बहुत जल्दी आने वाला और आसान इनाम है, एक जल्दी आने वाला नया साइकिल है। लेकिन हम असल में ऐसा नहीं देख रहे हैं। हम एक्यूज्ड को एक ऐसी फिल्म के तौर पर देख रहे हैं जिसमें बहुत सारी बारीकियां और गहराई है। यह आसान जवाबों से दूर है, यानी इसमें गहराई है।”

उन्होंने आगे समझाया, "फिल्म एक्यूज्ड असल में पावर और इंसानी रिश्तों की खोज है। जब किसी रिश्ते पर इस तरह के इल्जाम लगते हैं, तो उसका क्या होता है? रिश्ता कैसे टूटता है? कैसे जुड़ता है? और पावर में रहने वाली एक महिला के प्रति, हमारे मन में पहले से क्या पॉजिटिव या नेगेटिव बायस हैं? ये बायस हमारे जजमेंट को कैसे प्रभावित करते हैं? फिल्म इन सवालों को गहराई से उठाती है।”

27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज ‘एक्यूज्ड’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जिस पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगता है। कोंकणा ने बातचीत में कहा कि यह स्क्रिप्ट आम धारणा को पूरी तरह पलट देने वाली है। उन्होंने बताया, “हम ज्यादातर समय महिलाओं को पीड़ित या सर्वाइवर के रूप में देखते हैं, आरोपी के रूप में बहुत कम। आंकड़ों के अनुसार अपराध ज्यादातर पुरुष करते हैं, यह सच है, लेकिन महिलाएं भी ऐसा कर सकती हैं और ऐसा होता भी है।”

कोंकणा ने आगे कहा कि इस फिल्म का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि यह उन अनकही कहानियों पर प्रकाश डालती है, जिन्हें हम आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। फिल्म में कार्यस्थल पर महिलाओं के बीच पावर डायनामिक्स, दो महिलाओं के रिश्ते में सत्ता का खेल और उम्र का बड़ा अंतर दिखाया गया है। यह एक ऐसी कहानी है जो सिक्के के दूसरे पहलू को दिखाती है। यहां आरोपी महिला है और पीड़ित भी महिला। दोनों के बीच उम्र का फर्क, नौकरी का स्वरूप और रिश्ते की जटिलता ये सब चीजें हैं, जो दर्शकों के सामने हमारे पूर्वाग्रहों को लाती हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Konkona Sen Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD