Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पहली बार अवॉर्ड शो के मंच पर उतरीं सोनम बाजवा, बोलीं- 'घबराहट भी थी और दिल में आभार भी था'

Sonam Bajwa, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 11:49 IST

फिल्मी दुनिया में अवॉर्ड नाइट्स को हमेशा खास माना जाता है। इस मंच पर परफॉर्म करना किसी भी कलाकार के लिए बड़ा सम्मान होता है। इसी से जुड़ा एक खास अनुभव अभिनेत्री सोनम बाजवा ने साझा किया। उन्होंने पहली बार जी सिने अवॉर्ड्स 2026 के अवॉर्ड शो में पहली बार लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान उन्हें कैसा महसूस हुआ, इस बारे में अभिनेत्री ने खुलकर बात की। 

सोनम ने जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में अपनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के गानों 'बोल कफ्फारा क्या होगा' और 'दिल दिल दिल' पर शानदार डांस किया। उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशन ने वहां दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। उनकी परफॉर्मेंस को देख वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।सोनम ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, ''मैं पहले भी कई लाइव शो कर चुकी हूं, लेकिन किसी अवॉर्ड नाइट में परफॉर्म करना मेरे लिए बिल्कुल अलग एहसास था। 

बचपन में मैं टीवी पर अवॉर्ड फंक्शन देखा करती थी और सोचती थी कि एक दिन मैं भी ऐसे ही मंच पर खड़ी होंगी। अब जब मुझे यह मौका मिला तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।''उन्होंने कहा, ''यह मेरा पहला अवॉर्ड शो परफॉर्मेंस था, इसलिए यह मेरे लिए बेहद खास है। पूरे फिल्म जगत के सामने स्टेज पर खड़ा होना अलग ही अनुभव है। वहां का माहौल, सिनेमा का जश्न और फैंस का प्यार, सब कुछ बहुत भावुक कर देने वाला होता है। परफॉर्मेंस से पहले मैं थोड़ी नर्वस थी, लेकिन साथ ही दिल में आभार भी था कि मुझे इतना बड़ा मौका मिला।''

साल 2025 सोनम बाजवा के लिए बेहद खास रहा। उनकी फिल्म 'हाउसफुल 5' और 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने साल 2026 की शुरुआत भी बड़े प्रोजेक्ट के साथ की है। वह सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आईं। इन फिल्मों की सफलता ने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई।

 

Tags: Sonam Bajwa , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD