Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

2026-27 का बजट हरियाणा को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने वाला विकास का रोडमैप- महिपाल ढांडा

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत जनभागीदारी आधारित बजट से शिक्षा, युवा, किसान और उद्योग को मिलेगा नई गति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जीन्द , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 12:38 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपये का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 10.28 प्रतिशत अधिक है, जो सरकार की बढ़ती विकास प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मंगलवार को जीन्द  विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार 13 बैठकों के माध्यम से 2,199 सुझाव और ए.आई. चौटबॉट से 12,400 सुझाव प्राप्त हुए। इनमें से लगभग 5,000 सुझावों को बजट में शामिल किया है। यह लोकतांत्रिक और पारदर्शी शासन का उदाहरण है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि  250 विद्यालयों को सीएम एक्सीलेंस एण्ड अरली इंग्लिश स्कूल के रूप में विकसित कर 25 करोड़ रुपये की लागत से अटल टिंकरिंग लैब स्थापित होंगी। उन्होंने कहा कि यह बजट शिक्षा को वैश्विक मानकों तक पहुंचाने का संकल्प है। 

राज्य सरकार का संकल्प है कि हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, बेहतर सुविधाएं मिलें, कौशल विकास हो, खेल के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने बताया कि शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने के लिए हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक मॉडल संस्कृति विद्यालय स्थापित होंगे इसके अलावा 25 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शुरू किए जा चुके हैं।  

इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से शिक्षा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो पाएगी। इसमें साईंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स तथा नवाचार को बढ़ाने के लिए 15 और नई स्टेम लैब स्थापित की जाएगी जिनकी संख्या बढ़ाकर 600 तक की बढाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी में भागीदार बनाने के लिए  फ्रेंच भाषा के साथ-साथ अब जर्मन और जापानी भाषाओं के शिक्षण की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 3 हजार 328 उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के खेल मैदानों को विकसित करने के लिए प्रति स्कूल में एक लाख रुपये की राशि से खेल सामान, ट्रैक व मैदान दुरूस्त करने का कार्य किया जाएगा। 

आगामी नवंबर माह तक लगभग सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए ड्यूल डेस्क व टाट-पट्टी की सुविधा हेतू 200 करोड रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए सुपर 100 योजना में   400 बच्चों तक लाभ दिया जाएगा। 

बच्चों की प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए लगभग साढ़े तीन हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजने का प्रस्ताव किया गया है। अनुसंधान करने वाले उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सहयोग करने के लिए 10 करोड़ रुपये का कोष बनाया गया है, ताकि बच्चे अधिक से अधिक शोध कर समाज की समस्याओं का समाधान खोज सकें।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर एआई एवं डिजिटल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया है। राज्य सरकार वीर बाल मेमोरियल इनिशिएटिव योजना के तहत बच्चे की स्कूल से घर जाते समय दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांग हो जाने पर परिवार को पांच लाख रुपये सहायता दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ट्यूबवेल कनेक्शन प्रदान करने की प्रक्रिया को तेज किया गया है। हरियाणा ऐग्री डिस्कॉम नाम से तीसरी बिजली वितरण कम्पनी बनाई जाएगी। इसके अलावा एक लाख 40 हजार एकड़ लवणीय भूमि को खेती योग्य बनाना जाएगा। 

मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत 2 हजार रुपये प्रति एकड़ बोनस दिया जाएगा, ताकि किसानों की आय में इजाफा हो सके। अगले पांच वर्षाे में जैविक खेती को और प्रभावी बनाने के लिए प्रमाणित किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ वार्षिक अनुदान देने का निर्णय लिया गया है।

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD