Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने बयां किए संगीत के खूबसूरत जज्बात

Rashmika Mandanna, Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Vijay Deverakonda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 12:18 IST

साउथ सिनेमा के कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के बाद खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। शादी से पहले के उत्सवों में संगीत की रात खास रही, जिसके बारे में रश्मिका ने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए बताया।

रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें रश्मिका और विजय साथ में नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल नजर आ रहे हैं। रश्मिका ने पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बताया कि यह रात प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, संगीत, गानों, चमक-दमक और पूरी रात नाचने से भरी हुई थी। 

उन्होंने लिखा, "सच में, यह अब तक की सबसे मजेदार रात थी।" रश्मिका ने आगे बताया कि वे और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन परिवार वालों ने उन्हें सरप्राइज दे दिया। अभिनेत्री ने लिखा, "जब मैंने अपने परिवार को इतने खुले दिल से और जोश से नाचते देखा, तो मैं और विजय खुश और हैरान हो गए।

मेरा आउटफिट काफी शानदार था। कपड़े थोड़े भारी थे, लेकिन फिर भी मैं पूरी रात उसी में नाचती रही। 24 फरवरी 2026 वह खास रात थी, जब विजय और मैंने परिवार और दोस्तों के प्यार के बीच दिल खोलकर डांस किया।" यह संगीत समारोह उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोज होटल में हुआ था, जहां परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर एंजॉय किया।

बता दें कि फैंस रश्मिका और विजय को 'विरोश' नाम से बुलाते हैं और उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से संपन्न यह शादी दो संस्कृतियों का अनूठा संगम है। सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों में जीलाकारा-बेल्लम जैसी वैदिक रस्में निभाई गईं, वहीं शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार बिना पंडित और अग्नि के, योद्धा परंपराओं और 'गंगा पूजा' के साथ विवाह संपन्न हुई थी।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Vijay Deverakonda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD