Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास

Hollywood, Los Angeles, Actress, Heroine, Shakira
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लॉस एंजिल्स , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 11:56 IST

दुनिया भर में अपनी दमदार आवाज, जबरदस्त डांस और ऊर्जा से भरे स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मशहूर कोलंबियाई सिंगर शकीरा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। संगीत की दुनिया में पहले से ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी शकीरा ने इस बार लाइव परफॉर्मेंस के जरिए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। 

शकीरा ने मैक्सिको सिटी के दिल जाने वाले ऐतिहासिक चौक जोकलो पर 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने परफॉर्म किया। यह इस जगह पर अब तक की सबसे बड़ी भीड़ बताई जा रही है। वीकेंड पर हुए इस कॉन्सर्ट ने पूरी राजधानी को जश्न के रंग में रंग दिया।यह कॉन्सर्ट पूरी तरह फ्री था, जिसकी वजह से देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों से लोग शकीरा को सुनने पहुंचे। 

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सिर्फ मुख्य चौक ही नहीं, बल्कि आसपास की सड़कों और इलाकों में भी बड़ी स्क्रीन लगानी पड़ीं, ताकि दूर खड़े लोग भी शो का आनंद ले सकें।प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए खास इंतजाम किए थे। अल्मेडा सेंट्रल और मॉन्यूमेंट टू द रेवोल्यूशन जैसे प्रमुख स्थानों पर भी अतिरिक्त स्क्रीन की व्यवस्था की गई। पूरा इलाका किसी बड़े त्योहार जैसा नजर आया।

शो के दौरान शकीरा ने अपने कई सुपरहिट गानों से माहौल को और भी खास बना दिया। उन्होंने 'हिप्स डोंट लाइ', 'वाका वाका' (दिस टाइम फॉर अफ्रीका), और 'डोंट बॉदर' जैसे गाने गाए। पूरा जोकालो एक बड़े डांस फ्लोर में बदल गया। हजारों लोग एक साथ गा रहे थे और झूम रहे थे।कॉन्सर्ट में कोलंबियाई कलाकार बीले भी स्टेज पर शकीरा के साथ नजर आए। 

दोनों ने मिलकर अपने नए गाने 'एल्गो टू' को पहली बार लाइव पेश किया। फीमेल फर्स्ट यूके की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शकीरा जल्द ही ब्राजील के मशहूर शहर रियो डी जेनेरियो में फ्री कॉन्सर्ट करने वाली हैं। यह कॉन्सर्ट उनके मौजूदा वर्ल्ड टूर का हिस्सा है। इस टूर में वह अपने करियर के अलग-अलग दौर के हिट गानों को पेश कर रही हैं।

 

Tags: Hollywood , Los Angeles , Actress , Heroine , Shakira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD