Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यटन एवं विरासत क्षेत्र को नई दिशा: पिंजौर में फिल्म सिटी, पानीपत में सैन्य इतिहास केंद्र और बजट में 105% से अधिक वृद्धि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 16:56 IST

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते हुए पर्यटन एवं विरासत क्षेत्र को नई गति देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। पर्यटन एवं विरासत क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए बजट में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 185.34 करोड़ रुपये की तुलना में 105.46 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए 380.80 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा को फिल्म निर्माण एवं डिजिटल मीडिया का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 में पिंजौर में एक आधुनिक फिल्म सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस परियोजना से प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

“भारत की सभ्यतागत धरोहर के केंद्र” की परिकल्पना के अंतर्गत पानीपत की ऐतिहासिक युद्धभूमि पर 16 एकड़ भूमि में एक भव्य युद्धभूमि व्याख्या केंद्र विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, फरीदाबाद स्थित हरियाणा के सबसे पुराने अरावली गोल्फ कोर्स को आधुनिक मानकों के अनुरूप उन्नत कर विश्वस्तरीय रिक्रिएशन एवं स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी बजट में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन पहलों से हरियाणा की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन क्षमता को नया आयाम मिलेगा तथा राज्य पर्यटन मानचित्र पर एक सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD