Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तुम्बाड-2 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट, नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने हॉरर फिल्म का हिस्सा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Nawazuddin Siddiqui
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:57 IST

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'तुम्बाड' के दूसरे सीज़न में नए किरदार की एंट्री हो चुकी है और फिल्म को और ज़्यादा इंटरेस्टिंग बनाने के लिए फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को महत्वपूर्ण किरदार के साथ फिल्म में लाया गया है। उनका जुड़ना निर्माताओं के लिए एक साहसिक रचनात्मक कदम का संकेत है, क्योंकि अब सीक्वल पहले से और ज्यादा मजेदार होने वाला है।

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'तुम्बाड' की सफलता के बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला लिया था। फिल्म के दूसरे सीजन में विनायक राव का किरदार निभाने वाले सोहम शाह को नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हाथ मिल गया है। सोहम शाह ने इंस्टाग्राम पर मजेदार फोटो शेयर की है जिसमें दोनों अभिनेताओं को एक रस्सी के सहारे मस्ती करते देखा जा रहा है। 

नए किरदार का परिचय कराते हुए सोहम ने लिखा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे समय के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी तुम्बाड-2 से जुड़ गए हैं।"इस घोषणा के बाद भावनात्मक रूप से गहन अभिनय शैली के लिए जाने जाने वाले नवाजुद्दीन से सीक्वल की कहानी में जबरदस्त गहराई लाने की उम्मीद है। 

हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अभिनेता का किरदार मनोवैज्ञानिक तरीके से बहुत मजबूत होने वाला है। घोषणा के बाद फैंस अभिनेता के किरदार और फिल्म के रिलीज के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। तुम्बाड-2 का हिस्सा बनकर अभिनेता भी बहुत खुश हैं।उनका कहना है, “मैं हमेशा से ही 'तुम्बाड' की मौलिकता और माहौल बनाने वाली कहानी की खूब तारीफ करता आया हूं। 

जब सोहम ने सीक्वल का विजन साझा किया, तो मुझे कहानी पसंद आई और मैं उनके साथ इस सफर में जुड़ गया। सोहम शाह और पेन स्टूडियोज के साथ इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना वाकई रोमांचक है। मैं जिस किरदार को निभाऊंगा, उसके कई पहलू हैं, और मैं इस जोशीली टीम के साथ इस जीवंत दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए उत्सुक हूं।”

बता दें कि अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही फिल्म की शूटिंग को पूरा कर फ्लोर पर लाया जाएगा। माना जा रहा है कि फिल्म का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में ज्यादा हॉरर और सस्पेंस से भरा होने वाला है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Nawazuddin Siddiqui

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD