Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

दूरदर्शन के 250 रुपए से शुरू हुआ था अनिल कपूर का सफर, शशि कपूर के हाथों मिला 'बेस्ट एक्टर' अवॉर्ड

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Anil Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:23 IST

फिल्मी सितारों के करियर में यादगार शुरुआत की कहानियां छिपी होती हैं। जब कोई बड़ा कलाकार करियर के शुरुआती दिनों को याद करता है, तो वह सफर और भी प्रेरणादायक लगने लगता है। हाल ही में ऐसा पल गेमिंग रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में देखने को मिला।  इस बार शो में दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर मेहमान बनकर पहुंचे। उन्होंने शो के होस्ट और अभिनेता अक्षय कुमार से काफी बातें कीं। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पहली कमाई, कॉलेज के दिनों और सुपरहिट गाने 'धक धक करने लगा' से जुड़ी यादें साझा कीं।

शो में अनिल कपूर ने बताया, ''मेरी पहली कमाई साल 1976 में हुई थी। उस समय मैंने वर्ली स्थित दूरदर्शन स्टूडियो में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी, जिसके बदले मुझे 250 रुपए मिले थे। उस दौर में यह रकम मेरे लिए बेहद खास थी, क्योंकि यह मेरी मेहनत की पहली कमाई थी। खुद को पहली बार छोटे पर्दे पर देखना जीवन का सबसे भावुक पल था। यहीं से मुझे पहचान मिली और अभिनेता बनने का आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ।

''अनिल कपूर ने कहा, ''मैं आज तक उस पुराने कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि देख सकूं कि मैंने उस समय कैसा अभिनय किया था। लेकिन, अब तक वह क्लिप नहीं मिल पाई है।''अनिल कपूर ने अपने कॉलेज के दिनों को भी याद किया। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ थिएटर में भी कदम रखा था।उन्होंने कहा, ''जब मैंने पहली बार नाटक किया, तब कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर अभिनेता शशि कपूर मौजूद थे। 

उन्होंने मुझे अपने हाथों से बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी दी। यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि थी। उसी पल मुझे महसूस हुआ कि मैं सच में अभिनेता बन सकता हूं। इस सम्मान ने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और मैंने अभिनय का बाकायदा कोर्स शुरू किया।''शो के दौरान एक पहेली के जरिए दर्शकों ने मशहूर गाने 'धक धक करने लगा' के बारे में पूछा। इस मौके पर अनिल कपूर ने इस गाने से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''यह गाना पूरी तरह से माधुरी दीक्षित का है, और वह इसमें बस साथ निभा रहे थे।''

इस बीच अक्षय कुमार ने कहा कि यह गाना जितना माधुरी का है, उतना ही अनिल कपूर का भी है।अनिल कपूर ने बताया, "इस गाने की कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने की थी और इसकी शूटिंग आरके स्टूडियो में हुई थी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी और इस गाने को आखिरी दिन फिल्माया गया। 

उस समय मैं और माधुरी दिन में दो-दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे और रात में इस गाने की शूटिंग होती थी। दिनभर की थकान के बावजूद गाने में ऊर्जा और ताजगी है।"'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर प्रसारित होता है और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर भी देखा जा सकता है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Anil Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD