Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

मिडिल ईस्ट संकट के बीच हिना खान ने किया पीएम मोदी का समर्थन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:15 IST

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारत में भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। ऐसे समय में जब दुनिया की निगाहें इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर हैं, सोशल मीडिया पर भी बहस का दौर जारी है। आम लोग ही नहीं, बल्कि फिल्म और टीवी जगत की हस्तियां भी अपने विचार खुलकर सामने रख रही हैं। इसी कड़ी में टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान का एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में बना हुआ है।  

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में एक नोट साझा किया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हिना खान ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलाज तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा, ''जो ये भी ठीक से नहीं चला सकते, वो उस पर सवाल उठा रहे हैं जो इतना बड़ा देश चला रहे हैं। साहस, हिम्मत, विडंबना। जय हिंद।''

इस पोस्ट के जरिए हिना खान ने उन लोगों पर निशाना साधा जो मौजूदा हालात को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना था कि जो लोग छोटी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभा सकते, वे देश की बागडोर संभालने वाले नेता पर सवाल उठा रहे हैं। हिना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया और कहा कि संकट के समय देश के नेतृत्व के साथ खड़ा होना जरूरी है। वहीं, कई यूजर्स ने उनके बयान पर सवाल उठाए।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ''सरकार से सवाल पूछना जनता का संवैधानिक अधिकार है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।''दूसरे यूजर ने कहा, ''क्या हिना चाहती हैं कि लोग सरकार की हर नीति को बिना सवाल किए स्वीकार कर लें?''अन्य यूजर ने लिखा, ''सरकार से सवाल करना लोकतंत्र का हिस्सा है।''कुछ यूजर्स ने हिना के पोस्ट को आड़े हाथ लेते हुए लिखा, "जो खुद दूसरों पर टिप्पणी करती रही हैं, वे अब लोगों को सलाह दे रही हैं।"

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD