Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रश्मिका मंदाना ने रेवंत रेड्डी से की मुलाकात

आशीर्वाद के तौर पर मिला बेहद खास तोहफा

A Revanth Reddy, Anumula Revanth Reddy, Revanth Reddy, Telangana, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Rashmika Mandanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 16:54 IST

दक्षिण भारत की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना शादी के बाद से ही छाई हुई हैं। बीते दिनों रश्मिका ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और अब उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भेंट की।  अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की तस्वीर साझा की और उनसे मिले खास गिफ्ट का जिक्र भी किया, जो उन्होंने सीएम की पत्नी गीता से मिला।

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे उनकी पत्नी गीता के साथ दिख रही हैं। फोटो में अभिनेत्री को सीएम की पत्नी की तरफ से गिफ्ट भी मिलता दिख रहा है, जो बेहद प्यारी साड़ी है। अभिनेत्री ने प्यार लुटाती फोटो के कैप्शन में लिखा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, गीता गारू और निमिशा से मुलाकात हुई। 

आप लोगों के साथ समय बिताना और इतनी प्यारी बातें करना बहुत अच्छा लगा। साथ ही, खूबसूरत उपहार के लिए धन्यवाद। मैं इसे किसी खास मौके पर जरूर पहनूंगी।"माना जा रहा है कि अभिनेत्री अपने आगामी रिसेप्शन का न्योता देने के लिए सीएम से मिलने के लिए पहुंची थीं, जो 4 मार्च को होने वाला है। इससे पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों ही पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। 

कपल ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद का अनुभव भी शेयर किया था। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी द्वारा भेजा गया लेटर भी शेयर किया था।उन्होंने लिखा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना और उनके साथ हमारी संस्कृति और इतिहास के बारे में बातचीत करना बहुत ही खास अनुभव रहा। सबसे सुखद आश्चर्य तो वह भावपूर्ण पत्र था जो उन्होंने मेरे माता-पिता को लिखा था। कुछ पल हमेशा के लिए दिल में बस जाते हैं।

"बता दें कि रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ उदयपुर में शादी की थी। शादी से दो दिन पहले कपल ने आधिकारिक तरीके से अपनी शादी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी और अब 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड और साउथ दोनों से बड़े स्टार्स को रिसेप्शन में देखा जा सकता है।

 

Tags: A Revanth Reddy , Anumula Revanth Reddy , Revanth Reddy , Telangana , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Rashmika Mandanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD