Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार : केवल सिंह पठानिया

स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे उपमुख्य सचेतक।

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 16:37 IST

प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी तरह के शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया है जिसके सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। न्यू चंडीगढ़ की तरह बनेगा न्यू चंगर यह उद्गार उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचने पर कहे। 

संबोधन के दौरान उन्होंने छात्रों को वार्षिक वितरण समारोह 2026 के भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा हमारे जीवन में छात्र जीवन का समय ऐसा समय होता है जो हमारे जीवन के भविष्य की दिशा को बनाने का काम करता है।

उन्होंने कहा यह समय हमारी मेहनत करने का समय होता है जो छात्र इस समय का सदुपयोग करते हैं कठिन परिश्रम करते हैं उनका भविष्य उज्जवल बनता है उन्होंने कहा वह स्वयं एवं छात्र राजनीति से निकलकर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं  वे स्वयं खिलाड़ी बेहतर रहे हैं। उन्होंने सभी से छात्रों से छात्र जीवन में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा को इंग्लिश मीडियम करना, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों को खोलने का निर्णय और प्रदेश में स्कूल सीबीएसई करने का निर्णय प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। 

उन्होंने कहा इस महाविद्यालय को ऑनलाइन सबोर्डिनेट परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र बनाया जाए इसके लिए वह कार्य करे रहे हैं। उन्होंने विद्यालय में 2.5 लाख की लागत से नवनिर्मित जिम का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा 14 लाख 64 हजार रुपये महाविद्यालय द्वारा बताए गए  कार्यों पर खर्च हुए। 

28.60 लाख रुपये आईसीटी लैब को उन्नत करने के लिए खर्च किए गए। उन्होंने कबड्डी खेल के मैट की सुविधा विद्यालय को दी। उन्होंने दो सोलर लाइट, 4 सीसीटीवी कैमरा, 12 कंप्युटर महाविद्यालय को देने की  घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय में टेबल टेनिस खोलने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के तकनीकी, टाउन एवं कंट्री प्लानिंग मंत्री जल्दी इस क्षेत्र में आयेंगे और टाउनशिप प्लानिंग योजना की जगह का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा चंगर क्षेत्र की तस्वीर बदलने जा रही है विभिन्न सेक्टर में इस पूरे क्षेत्र में टाउनशिप बनेंगी। 

उन्होंने  कहा उनका सपना है कि न्यू चंडीगढ़ की तरह यह क्षेत्र न्यू चंगर के रूप में स्थापित हो। उनके द्वारा युवाओं को रोजगार भी यहां मिले इस पर भी जल्दी कार्य होगा।  उन्होंने पंचायत अपर लंज के सिद्ध भेड़ा ,गोठ का दौरा करके जनता की समस्या को समझते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिद्ध भेड़ा और गोठ गाँव के लिए सड़क को गाँव तक जोड़ने के कार्य को जल्द करें उन्होंने मालधु में पानी की समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को जल्द हैंडपंप लगाने और पानी की पाइपों को बदलने के निर्देश दिए। 

उन्होंने चकवन लंज की पशुपालन डिस्पेंसरी को गोठ या सिद्ध भेड़ा में खोलने की बात कही। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट का विस्तृत विवरण दिया उन्होंने बताया महाविद्यालय में फर्स्ट ईयर का 64 प्रतिशत सेकंड ईयर का 94 प्रतिशत और फाइनल ईयर का 97 प्रतिशत परिणाम रहा। 

जिन्होंने बताया कार्यालय के 19 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। विद्यालय के छात्रों ने पढ़ाई के साथ-साथ  सभी तरह की गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने कहा महाविद्यालय के पुस्तकालय में जहां छात्र परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वही इस पुस्तकालय में पंचायत के युवाओं को भी तैयारी करने की अनुमती प्रदान की गई है। 

उन्होंने बताया विद्यालय की 2 छात्राओं ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मुख्य अतिथि ने अपना स्मृति चिन्ह नेट परीक्षा पास करने वाली छात्रा शिवाली को भेंट किया और उसके साथ समस्त बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय की विभिन्न परीक्षाओं, खेल गतिविधियों और अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार बांटे। 

पूर्व प्रधानाचार्य आर पी चोपड़ा, के एल बंटा, संजीव शर्मा, के.एस अत्री, वेद पटयाल,  वृंदा गुप्ता ने महाविद्यालय की 12 छात्राओं की पूरे वर्ष की फीस का खर्च उठाते हुए उन्हें चेक दिए। सीएससीए अध्यक्ष प्रिया ने भी संबोधन में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। 

यह रहे उपस्थित। 

मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय शर्मा, उपनिदेशक रोजगार तेज खन्ना, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सुमन मेहरा, सुरजन सिंह, रेखा देवी, जन्म सिंह, रणजीत सिंह, के के कौंडल, संजय डोगरा, फौजी सिंह, जोगेंद्र सिंह, ठाकुरदास, तिलकराज, मनजीत सिंह, गंधर्व सिंह ठाकुर कैप्टन कपूर सहित अध्यापक और छात्र मौजूद रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD