Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

न्यायपालिका के फैसले ने श्री केजरीवाल की कट्टर ईमानदार राजनीति पर लगाई मुहर: कुलदीप सिंह धालीवाल

श्री केजरीवाल के बाइज्जत बरी होने से पार्टी में पड़ेगी नई जान: धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 16:34 IST

आम आदमी पार्टी के सूबाई मुख्य प्रवक्ता, विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब मामलों के प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया से विशेष रूप से निजी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने दिल्ली की एक अदालत द्वारा सीबीआई की ओर से दर्ज कथित बेबुनियाद मामले में बाइज्जत बरी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें बुके भेंट किया और "आप" पंजाब इकाई की ओर से बधाई दी।

उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा श्री केजरीवाल और श्री सिसोदिया की कट्टर ईमानदार राजनीति पर मुहर लगाए जाने से जहां पंजाब में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के स्वच्छ प्रशासन, व्यापक विकास, रोजगार और जनसुविधा योजनाओं को मजबूती मिलेगी, वहीं पंजाब में नशों के खिलाफ युद्ध और गैंगस्टरों के विरुद्ध चल रहे ऑपरेशन को भी पहले से अधिक ताकत मिलेगी।

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के सभी नेताओं और वॉलंटियरों में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। मुलाकात के उपरांत बातचीत के दौरान धालीवाल ने कहा कि अदालत द्वारा श्री केजरीवाल और श्री सिसोदिया को बाइज्जत बरी किए जाने से आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति को एक सुनियोजित साजिश के तहत राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश करने वाली विरोधी पार्टी भाजपा को करारा झटका लगा है।

उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल की वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा की जा रही अनावश्यक टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि अदालत के इस सम्मानजनक और ऐतिहासिक फैसले से स्पष्ट है कि आगामी वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में संभावित हार को देखकर ये विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। धालीवाल ने सवाल उठाया कि यदि विभिन्न मुकदमों का सामना कर रहे अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं के पक्ष में अदालतें निर्णय देकर लोकसभा सदस्यता बहाल करें या अन्य मामलों में राहत दें तो वे फैसले मीठे और सत्य की जीत कहलाते हैं, लेकिन यदि "आप" नेतृत्व के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से बनाए गए केस रद्द कर दिए जाएं तो वही फैसले कड़वे क्यों लगते हैं?

उन्होंने श्री केजरीवाल और श्री सिसोदिया के पक्ष में आए इस फैसले को शुद्ध सोने की तरह सौ प्रतिशत खरा बताते हुए कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं किया जा सकता। 

 

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Arvind Kejriwal , Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD