Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एएनटीएफ पंजाब द्वारा बड़ी मात्रा में एमडीएमए की बरामदगी के साथ अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नेटवर्क का भंडाफोड़; छह गिरफ्तार

1215 एमडीएमए गोलियां, 263 ग्राम कोकीन, 82 ग्राम आईसीई, 1.2 किलो टीएचसी वेरिएंट, 16 ग्राम मैजिक मशरूम और 400 ग्राम अफीम बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 12:34 IST

अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ट्राइसिटी क्षेत्र और लुधियाना में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नेटवर्क का भंडाफोड़ कर इसके छह प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विशेष रूप से शहरों में रहने वाले युवाओं को निशाना बनाकर विदेशी मूल के पार्टी ड्रग्स की सप्लाई करते थे। 

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रिशव, मुकेश कुमार, लखविंदर सिंह, रवि कुमार, बलजिंदर सिंह और तलविंदर सिंह के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह देश में एमडीएमए टैबलेट की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थों में 1,215 एमडीएमए टैबलेट, 263 ग्राम कोकीन, 82 ग्राम मेथामफेटामाइन (आईसीई), विभिन्न वेरिएंट में 1.2 किलोग्राम टीएचसी, 16 ग्राम मैजिक मशरूम और 400 ग्राम अफीम शामिल हैं।इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 9 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह सिंडिकेट एयर कोरियर चैनलों के माध्यम से विदेशों से नशीले पदार्थ मंगवाता था और आगे सप्लाई तथा पकड़े जाने से बचने के लिए एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करता था। मामले में आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए एआईजी एएनटीएफ अश्वनी गोटीयाल ने बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि रिशव नामक एक ड्रग सप्लायर खरड़ के एक अपार्टमेंट से क्लब और पार्टी सर्किट में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा है, जो मुख्य रूप से ट्राइसिटी क्षेत्र के युवाओं को बेचे जा रहे थे। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से उक्त स्थान पर छापा मारा, जहां से संदिग्ध रिशव को 1,215 एमडीएमए टैबलेट, 155 ग्राम कोकीन, 82 ग्राम आईसीई, 10 वेरिएंट में 973 ग्राम टीएचसी, 16 ग्राम मैजिक मशरूम, 400 ग्राम अफीम और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया।

एआईजी ने बताया कि आगे की जांच में लुधियाना में एक बड़े डिस्ट्रीब्यूशन मॉड्यूल का खुलासा हुआ, जो ट्राइसिटी क्षेत्र के लिए मुख्य सप्लाई और पुनः वितरण केंद्र के रूप में काम कर रहा था। इसके बाद की गई छापेमारी में मुख्य आरोपी मुकेश कुमार, लखविंदर सिंह, रवि कुमार, बलजिंदर सिंह और तलविंदर सिंह को 108 ग्राम कोकीन, 278 ग्राम टीएचसी और 6 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया।

एआईजी अश्वनी गोटियाल ने कहा कि छापेमारी के दौरान जब्त किए गए कई नशीले पदार्थ वैश्विक स्तर पर अत्यंत घातक और खतरनाक माने जाते हैं। इनके गंभीर मानसिक और शारीरिक प्रभावों के कारण मूल देशों में इनके सेवन के खिलाफ विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य परामर्श और प्रवर्तन चेतावनियां जारी की गई हैं।

इस संबंध में एसएएस नगर के पुलिस थाना एएनटीएफ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 20, 21, 22, 22 (सी), 27 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 4 दिनांक 27.02.2026 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD