Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

अमृतसर में विभिन्न नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी मॉड्यूल से जुड़े 10 व्यक्ति गिरफ्तार

5.4 किलोग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 11:49 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को 5.4 किलोग्राम हेरोइन, तीन आधुनिक पिस्तौल और 4500 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के तीन संगठित मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। 

यह जानकारी आज यहां डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला (21) निवासी गुरु की वडाली, अमृतसर; लवप्रीत सिंह उर्फ लव (25) निवासी गांव बोपाराय बाज सिंह, अमृतसर; सतनाम सिंह उर्फ जज (28) निवासी गांव सुरसिंह, तरनतारन; रोहित शर्मा उर्फ डाकू (21) निवासी गांव मोहकमपुरा, अमृतसर; गुरलाल सिंह उर्फ दीमा (38) निवासी गांव मस्तगढ़, तरनतारन; मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना (30), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (24), शंकर कुमार (53), अनीश उर्फ यक्की (23) और रवि उर्फ गंजा उर्फ टकला (30) सभी निवासी पट्टी, तरनतारन के रूप में हुई है।

बरामद हथियारों में एक 9 एमएम ग्लॉक, एक 9 एमएम जिगाना और एक .32 बोर पिस्तौल सहित 34 जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस टीमों ने उनका एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। 

उन्होंने बताया कि हेरोइन और अवैध हथियारों की भारतीय क्षेत्र में तस्करी की जा रही थी और एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पहले ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विशेष गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने गुरप्रीत उर्फ बिल्ला को 230 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आगे की जांच में उसके साथी लवप्रीत उर्फ लव और सतनाम सिंह उर्फ जज को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 3 किलोग्राम हेरोइन, एक 9 एमएम जिगाना और 9 एमएम ग्लॉक सहित 32 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि आरोपी लवप्रीत उर्फ लव अमृतसर देहाती के थाना लोपोके में दर्ज एक हत्या मामले में भी वांछित है। सीपी ने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने मनप्रीत उर्फ मन्ना और गुरलाल उर्फ दीमा को गिरफ्तार कर 205 ग्राम हेरोइन, 4500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की तथा एक मोटरसाइकिल जब्त किया। 

आगे की जांच के दौरान गुरप्रीत उर्फ गोपी (जो जेल में बंद था) को इस मामले में नामजद कर औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया, जो जेल से मॉड्यूल चला रहा था। उसके खुलासे पर उसके साथी शंकर कुमार, अनीश उर्फ यक्की और रवि उर्फ गंजा उर्फ टकला को गिरफ्तार किया गया। शंकर कुमार के खुलासे पर 2 किलोग्राम 3 ग्राम हेरोइन की अतिरिक्त बरामदगी की गई।

सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ एक अन्य अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने रोहित उर्फ डाकू को एक .32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला एफआईआर नंबर 31 दिनांक 18-02-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 21-सी तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 (5, 6, 7) के तहत थाना छावनी में; दूसरा मामला एफआईआर नंबर 52 दिनांक 20-02-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 21-सी, 27-ए और 29 के तहत थाना इस्लामाबाद में तथा तीसरा मामला एफआईआर नंबर 28 दिनांक 23-02-2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना मोहकमपुरा, अमृतसर में दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD