Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'स्प्लिट्सविला एक्स 6' की यादों में डूबीं निया शर्मा, पोस्ट शेयर कर लिखा- आंखों में आ गए आंसू

Nia Sharma, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 10:39 IST

अपनी बेबाक और बिंदास पर्सनैलिटी को लेकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखने वाली टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा इन दिनों एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला एक्स 6' में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री निया शर्मा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर शो से रिलेटेड यादों को शेयर किया। 

इन तस्वीरों में उन्होंने शो के सेट से कई बिहाइंड-द-सीन्स मोमेंट्स शेयर किए, जिसमें होस्ट सनी लियोनी और करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, हामिद बर्कजी और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार पल शामिल थे। एक खास वीडियो में सनी लियोनी के बच्चे निशा, नोआ और अशर ने डिनर के दौरान प्यारी सी स्पीच दी। निया ने बताया कि शो के दौरान वह काफी इमोशनल हो गईं।

उन्होंने बताया कि इस शो को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। निया ने लिखा, "शो की यादों में खोकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। ऐसे दिन जब आप खुश होने की कोशिश नहीं करते, बस सच में खुश होते हैं। सबसे अच्छे पल इतनी जल्दी यादें बन जाती हैं कि आप उन्हें पीछे नहीं लौटा सकते। 'स्प्लिट्सविला एक्स 6' में बहुत प्यार और नफरत है, लेकिन शो को देखने वालों की संख्या बहुत जबरदस्त है।" 

उन्होंने आगे बताया कि एमटीवी चैनल उनके बचपन का पसंदीदा चैनल हुआ करता था। उन्होंने लिखा, "इस सफर की शुरुआत करके मैं बहुत रोमांचित थी।" एमटीवी 'स्प्लिट्सविला एक्स 6' एक डेटिंग रियलिटी शो है, जो एमटीवी इंडिया पर आता है। शो के अब तक 16 सीजन आ चुके हैं और इस शो को सनी लियोनी और करन कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं। 

वहीं, उर्फी और निया भी नजर आ रही हैं। इनका काम प्रतियोगियों को चुनौती देना और खेल में बाधाएं डालना होगा। वे हर कदम पर प्रतियोगियों को उलझाएंगी और उन्हें अपने निर्णयों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर करेंगी। स्प्लिट्सविला शो 9 जनवरी से एमटीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।

 

Tags: Nia Sharma , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD