Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुंबई से विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन, देवेंद्र फडणवीस ने समुद्री मार्ग के लिए तेज और आरामदायक विकल्प बताया

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Feb 2026

Last updated on: Feb 28, 2026, 17:45 IST

मुंबई से विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन शनिवार को हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना की तारीफ करते हुए समुद्री मार्ग से यात्रा करने में काफी महत्वपूर्ण बताया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खुशखबरी साझा करते हुए लिखा, "खुशखबरी! मुंबई से विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन।

मुंबई और विजयदुर्ग (जिला सिंधुदुर्ग) के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा कल, 1 मार्च 2026 से शुरू हो रही है।" उन्होंने आगे बताया, "इससे कोंकण निवासियों को समुद्री मार्ग से यात्रा का एक तेज, आरामदायक और आनंददायक विकल्प मिलेगा। इस सेवा के माध्यम से मुंबई से विजयदुर्ग की यात्रा मात्र 6 से 7 घंटे में पूरी की जा सकेगी।"

यह सेवा महाराष्ट्र सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कोंकण क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। राज्य के मत्स्यव्यवसाय एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने भी इस परियोजना को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' बताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना 2014-2019 के दौरान फडणवीस के बंदरगाह विभाग संभालने के समय से ही चली आ रही है। 

रो-पैक्स (रो-पैक्स) फेरी सेवा रोल-ऑन/रोल-ऑफ और पैसेंजर दोनों सुविधाओं वाली है। इसमें यात्री अपने वाहन (दो-पहिया, चार-पहिया) के साथ यात्रा कर सकते हैं। सेवा एम2एम प्रिंसेस जैसी हाई-स्पीड फेरी से संचालित होगी, जो दक्षिण एशिया की सबसे तेज पैसेंजर-कम-व्हीकल फेरी में से एक मानी जाती है। मुंबई के भाऊचा धक्का (फेरी व्हार्फ) से सुबह निकलकर यह विजयदुर्ग पहुंचेगी। 

शुरुआती चरण में मार्च में 16 दिनों का पायलट फेज चलेगा, जिसमें मुंबई और विजयदुर्ग से 8-8 प्रस्थान होंगे। रोजाना यात्रा का समय सड़क मार्ग से 10-14 घंटे (ट्रैफिक सहित) लगता है, जबकि यह समुद्री मार्ग मात्र 6-7 घंटे में पूरा होगा। इससे समय की बड़ी बचत होगी और यात्रा आरामदायक बनेगी। विशेष रूप से शिमगा (होली) और गर्मी की छुट्टियों में कोंकण जाने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि कोंकण के बीच, विजयदुर्ग किला, सिंधुदुर्ग जैसे आकर्षण आसानी से पहुंच सकेंगे।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD