Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘डंकी रूट’ के एजेंटों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई : नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Feb 2026

Last updated on: Feb 28, 2026, 12:38 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि राज्य में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है जो युवाओं को ‘डंकी रूट’ के माध्यम से विदेश भेजते हैं। उन्होंने कहा, "यदि कोई युवा विदेश जाना चाहता है, तो सरकार ने इसके लिए फॉरेन कोऑपरेशन विभाग स्थापित किया है।

यह विभाग युवाओं को विदेश में रोजगार और शिक्षा के अवसर दिलाने में मदद करता है।" मुख्यमंत्री यह बात विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों के जवाब में कह रहे थे। उन्होंने कहा कि फॉरेन कोऑपरेशन विभाग की वेबसाइट पर रोजगार, शिक्षा, व्यापार और निवेश से संबंधित जानकारी उपलब्ध है।

साथ ही इस वेबसाइट पर केवल अधिकृत एजेंटों की सूची भी है, जिन्हें व्यक्तियों को विदेश भेजने की अनुमति है। इस वेबसाइट के माध्यम से युवा विदेश जाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और सरकारी सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने राज्य के युवाओं से अपील की कि वे ऐसे एजेंटों के जाल में न फंसे जो अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजते हैं।

लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी रोकने और ट्रैवल एजेंटों को नियंत्रित करने के लिए पहले ही एक कानून बनाया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा फॉरेन कोऑपरेशन विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड ने 3 जनवरी को “पंचजन्‍या-2026” कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल के तहत 210 युवाओं को दुबई में रोजगार के लिए ऑफर लेटर जारी किए गए।

अब तक दो चरणों में 390 युवाओं को इजरायल भेजा जा चुका है, जहां उन्हें प्रति माह 3.38 लाख रुपए से अधिक वेतन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विदेश से 10,000 श्रमिकों की मांग प्राप्त हुई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से योग्य 7,600 लाभार्थियों को इजरायल और 100 लाभार्थियों को ओमान भेजने के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि चयन प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD