Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बजट से कोसो दूर अस्सी, तापसी पन्नू ने फिल्म देखने के लिए फैंस से की गुजारिश

Taapsee Pannu, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 17:29 IST

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समाज की कुरीतियों पर तीखा प्रहार करती हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में चारों खाने चित्त हो जाती हैं। तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का भी यही हाल है, जिसका अपना बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है, हालांकि इसी बीच फिल्म समाज के जिस संवेदनशील मुद्दे को दिखाती है, वो दर्शकों के मन पर छाप छोड़ रहा है।

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सिनेमा को 'थप्पड़' और 'पिंक' जैसी फिल्में दी हैं। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही हैं। फिल्मों ने न सिर्फ अच्छा कलेक्शन किया, बल्कि समाज को संदेश देने में भी कामयाब रही। अब 'अस्सी' द्वारा अच्छा कलेक्शन न करने और अपने करियर की बेहतरीन फिल्मों पर अभिनेत्री ने खुलकर बात की है।

उनका कहना है कि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी कहानियां एक मैसेज लेकर आती हैं। कुछ के किरदारों की तारीफ की जाती है और कुछ के लिए थैंक्यू नोट आते हैं कि इस फिल्म को करने के लिए धन्यवाद। तापसी का कहना है कि 6 साल पहले भी 'थप्पड़' नाम की फिल्म की थी और अब उसी निर्देशक के साथ दूसरी फिल्म 'अस्सी' की है।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिल रहे रिस्पांस पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि लोगों ने फिल्म को व्यक्तिगत तौर पर लिया और आर्टिकल से लेकर वीडियो में सिर्फ और सिर्फ समाज को बदलने वाली बातें की गई। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा, "आप भी फिल्म जरूर देखें, हो सकता है कि यह फिल्म आपसे भी कुछ बातें करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि अगला हफ्ता फिल्म के लिए बेहतरीन हो।" अभिनेत्री ने फैंस से फिल्म को देखने की गुजारिश की है और साथ में रिव्यू भी मांगा है। उनका कहना है कि फिल्म चाहे जैसी भी हो लेकिन इसके बारे में लिखें जरूर। बता दें कि लगभग 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पहले हफ्ते लगभग 7 करोड़ के आस-पास की कमाई की है। अभी फिल्म अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा भी कमा नहीं पाई है। शायद यही वजह है कि वे फैंस से फिल्म देखने की अपील कर रही हैं।

 

Tags: Taapsee Pannu , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD