Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भूतों के बीच अक्षय की मस्ती, 'भूत बंगला' का नया गाना 'राम जी आके भला करेंगे' रिलीज

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Bhoot Bangla, Ram Ji Aake Bhala Karenge
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 14:05 IST

अक्षय कुमार की आगामी कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी जोश को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने गुरुवार को नया गाना 'राम जी आके भला करेंगे' जारी कर दिया है। जोश से भरपूर गाने में अक्षय कुमार मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

पागलपन, पुरानी यादों और उनकी खास कॉमिक स्टाइल से भरा यह गाना फिल्म की मजेदार दुनिया की एक शानदार झलक दिखाता है। 'राम जी आके भला करेंगे' एक मजेदार और हंसी से भरपूर ट्रैक है। इसके तेज बीट्स और मजेदार वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। वे गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

साथ ही फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। गाने में अक्षय कुमार अपने पुराने वाले क्लासिक स्टाइल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे भूतों की दुनिया में घूमते दिख रहे हैं। वे अजीब-अजीब भूतों से मजेदार अंदाज में टकराते दिख रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस में डरावनी हरकतें और हंसी-मजाक का शानदार मिश्रण है। 

यह गाना प्रीतम ने कंपोज किया है। लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। इसे अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने गाया है। इसमें मेलोडी का एक रैप पार्ट भी है, जो उन्होंने खुद लिखा और परफॉर्म किया। यह रैप गाने में आज के दौर का तड़का लगाता है और बीट्स को और भी धमाकेदार बनाता है। खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन 16 साल बाद साथ में आए हैं।

'भूत-बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इससे पहले अक्षय की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। बिना सुपरहिट फिल्म दिए अभिनेता को एक लंबा समय गुजर चुका है और ऐसे में 'भूत-बंगला' कुछ बड़ा कर सकती है।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Bhoot Bangla , Ram Ji Aake Bhala Karenge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD