Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

पैक-अप के बाद सबसे पहले यह काम करते हैं करण, बोले- सही इंसान मिले तो डिस्ट्रैक्शन नहीं होता

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Karan Kundra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 14:04 IST

एक्टर करण कुंद्रा की जिंदगी में उनकी खास दोस्त तेजस्वी बेहद मायने रखती हैं। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बात की। अभिनेता ने बताया कि जिंदगी में सही पार्टनर मिल जाए तो सब ठीक हो जाता है और डिस्ट्रैक्शन भी नहीं होता। अभिनेता ने कहा कि जैसे ही उनका काम खत्म होता है, वह बस अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के पास भागते हैं।

आईएएनएस से खास बातचीत में करण ने बताया, “पैक-अप होते ही मेरा मन बस यही सोचता है कि तेजा कहां है? मुझे वहां जाना चाहिए या यहां?” करण ने बताया कि जब कोई सही इंसान मिल जाता है, तो जिंदगी में कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं रहता। उन्होंने बताया, “चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या कोई और क्षेत्र, एक बार जब आप खुशहाल रिश्ते में पहुंच जाते हैं, तो बस उसी एक इंसान के साथ रहना चाहते हैं।

वह आपकी पूरी दुनिया बन जाता है। काम खत्म होते ही आप उसी की तरफ खिंचे चले जाते हैं।”करण का मानना है कि सच्चा प्यार पुराने जमाने जैसा ही होता है। जब सही इंसान मिल जाता है, तो बहकने की कोई वजह नहीं रहती। आप बिल्कुल परेशान नहीं होते, बल्कि और ज्यादा आकर्षित महसूस करते हैं। करण और तेजस्वी को फैंस प्यार से ‘तेजरान’ कहते हैं।

दोनों की मुलाकात साल 2021 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में हुई थी। शो के दौरान उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन बाहर आने के बाद उनका बंधन और मजबूत हो गया। अब चार साल से ज्यादा समय से वे साथ हैं और एक-दूसरे के लिए बेहद समर्पित नजर आते हैं।हाल ही में करण ने तेजस्वी की तस्वीर का टैटू बनवाया, जिसे उन्होंने एक इवेंट में दिखाया था। करण और तेजस्वी ‘सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स’ शो में भी साथ नजर आ चुके हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Karan Kundra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD