Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

27 फरवरी को नहीं रिलीज होगी 'यादव जी की लव स्टोरी', विरोध के बीच मेकर्स ने टाली फिल्म की रिलीज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Yadav Ji Ki Love Story
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 13:56 IST

एक तरफ जहां निर्माता विपुल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' पर हाईकोर्ट ने रिलीज से एक दिन पहले रोक लगा दी है, वहीं दूसरी तरफ विवादों में फंसी फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज डेट टल गई। यह दोनों ही फिल्में शुक्रवार को रिलीज होनी थीं, लेकिन किसी न किसी कारण दोनों फिल्मों की रिलीज पर कुछ समय के लिए फुलस्टॉप लग गया है।

अब फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' कब रिलीज होगी, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। 'यादव जी की लव स्टोरी' में सिंपल का रोल निभाने वाली प्रगति तिवारी ने फिल्म की रिलीज से जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है।

हालांकि, यूजर्स मेकर्स के फैसले को फिल्म को हिट कराने का तरीका बता रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि घूसखोर पंडत जैसी फिल्म को लोकप्रियता दिलाने के लिए मेकर्स ने जानबूझकर ऐसा किया था। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है। मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को फिल्म को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म को बैन करने की मांग की।

किसान यूनियन का कहना है कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगी तो विरोध प्रदर्शन और उग्र हो जाएगा। इससे पहले 25 फरवरी को ही सुप्रीम कोर्ट साफ कर चुका है कि फिल्म के टाइटल में कुछ भी असंवैधानिक नहीं है। अदालत ने फिल्म के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि फिल्म के टाइटल से यादव समुदाय की छवि खराब नहीं होती और ये मामला घूसखोर पंडत से अलग है।

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि किसी फिल्म को सिर्फ टाइटल इसलिए असंवैधानिक नहीं ठहराया जा सकता कि उससे किसी समुदाय की छवि खराब होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस बिग बॉस का हिस्सा रह चुके मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी हैं, जो पहले से ही सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा हैं। 

फिल्म को लेकर हुए विवाद पर भी एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वालों की क्लास लगा दी थी। उन्होंने कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें उन्हें बहुत बुरा-भला कहा गया था। हालांकि, प्रगति ने पहले कहा था कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Yadav Ji Ki Love Story

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD