Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस को प्रदर्शन मर्यादा में रहकर करना चाहिए : गौरव गौतम

Gaurav Gautam, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 17:17 IST

हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि उनको प्रदर्शन मर्यादा में रहकर करना चाहिए। मंत्री गौरव गौतम का यह बयान उस वक्त आया है, जब हाल ही में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी भी हुई है।

इस मामले में कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। बुधवार को हरियाणा कांग्रेस की ओर से विधानसभा घेराव का ऐलान भी किया गया। चंडीगढ़ में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत और राज्यों में हो रही अच्छी चीजों का विरोध किया है। कांग्रेस का प्रदर्शन एक तरह से अराजक होता जा रहा है। मर्यादा में रहकर प्रदर्शन करना चाहिए, जनता के मुद्दे उठाने चाहिए, न कि अपनी स्वार्थ की राजनीति करनी चाहिए और मीडिया में सुर्खियों में रहने के लिए प्रोटेस्ट नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का शर्मनाक प्रदर्शन कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली के एआई समिट में किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। भारत की छवि को धूमिल करने की यह शर्मनाक हरकत थी। मुझे लगता है कि प्रदेश में भी इसी तरह कांग्रेस काम करती है, क्योंकि ऊपर से जो स्क्रिप्ट आती है, वह नीचे कांग्रेस उतारती है।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि अब कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन रोकने हेतु हरियाणा की भाजपा सरकार की मदद में चंडीगढ़ पुलिस भी आ खड़ी हुई है। जिलों में हमारे नेताओं और साथियों को हाउस अरेस्ट किया और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में ऐसे उलजलूल नोटिस और पुलिस भेज हमारे अध्यक्ष और साथियों को रोकने की साजिश कर रहे हैं। 

भाजपा सरकार का ये व्यवहार पूरी तरह कायराना है, तानाशाही है और असल में सरकार की गुंडागर्दी है। जान लें, सत्ता स्थायी नहीं पर जनता बलवान है और लोगों की आवाज दबाने की सजा सत्ता की शहतीर पर बैठे हुक्मरानों को अवश्य मिलेगी। कांग्रेस के साथी न रुकेंगे, न झुकेंगे।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD