Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदूषण के चलते सैयामी खेर का छलका दर्द, कहा- अब समंदर की हवा नहीं, मास्क है सहारा

Saiyami Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 16:46 IST

अभिनेत्री सैयामी खेर जल्द ही फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगी। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए हवा और प्रदूषण को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर रखीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की। इस तस्वीर में वे मास्क लगाए हुए हैं। उन्होंने लिखा, "मैंने दौड़ना एक दशक पहले शुरू किया था। हर सुबह, मैं मुंबई के कार्टर रोड पर समंदर की ठंडी हवा में दौड़ती रही हूं।

इसी हवा ने मुझे इस शहर से और दौड़ने से प्यार करवा दिया। मैं उस पुरानी खुशी को फिर से महसूस करना चाहती हूं, लेकिन अब हालात बदल गए हैं क्योंकि दौड़ने से पहले मुझे मास्क लगाना पड़ता है।" अभिनेत्री ने बताया कि मास्क लगाकर उन्हें महामारी के समय की याद आ जाती है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब हवा में कोई वायरस नहीं, लेकिन यही हवा हमें नुकसान पहुंचाती है। 

उन्होंने लिखा, "मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि सांस लेने वाली हवा एक दिन ऐसी महंगी और दुर्लभ चीज बन जाएगी। अब मैं अपने घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखती हूं। एयर प्यूरीफायर चलाना पड़ता है। दौड़ अब समंदर की तरफ देखकर नहीं, बल्कि घर की दीवारों को देखकर होती है। फिर भी मन को सुकून नहीं मिलता।"

सैयामी के लिए दौड़ना सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि उनकी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा है। उन्होंने लिखा, "दौड़ना मेरे मन को शांत रखता है और दिलों को ठीक और पूरा महसूस करवाता है। यह मेरे मन को साफ करती है और मेरे भीतर उस चीज को ठीक करता है जिसे और कुछ भी नहीं छू पाता।" उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, "यह अब सिर्फ मौसम का मसला नहीं रहा। 

इसे राजनीति भी नहीं बनाना चाहिए, लेकिन डेटा दिखा रहा है कि हवा खराब है, लेकिन कुछ लोग इसे नकारते हैं। ऐसे में मेरे जैसे कई लोग मास्क लगाकर पुरानी सुबह की दौड़ को याद करते हैं और उस शहर के लिए दुखी होते हैं, जिससे उन्हें बहुत प्यार था। मैं पूछती हूं कि क्या हवा को साफ रखने की इतनी छोटी जिम्मेदारी मांगना भी बहुत है?"

 

Tags: Saiyami Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD