Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर की अनोखी केमिस्ट्री लेकर आ रहे हैं सौरभ शुक्ला

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dimple Kapadia, Pankaj Kapoor, Saurabh Shukla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 13:31 IST

अभिनेता सौरभ शुक्ला जल्द ही आगामी फिल्म 'जब खुली किताब' में निर्देशक के तौर पर दिखने वाले हैं। इसमें पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इसमें एक कपल की कहानी दिखाई गई है, जिनके दशकों पुराने रिश्ते में एक ऐसा खुलासा होता है, जो उनके रिश्ते को हिला देता है।

जैसे-जैसे लंबे समय से छिपी सच्चाई सामने आती है, परिवार भावनाओं के तूफान में फंस जाता है, जो कभी दिल को छू लेने वाला होता है तो कभी मजेदार, नतीजतन ऐसी कहानी बनती है, जो प्यार, साथ, माफी और जिंदगीभर साथ रहने के बाद एक-दूसरे को फिर से खोजने की खूबसूरत संभावना को दिखाती है। फिल्म की कास्ट काफी शानदार है। इसमें पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया और अपारशक्ति खुराना के साथ समीर सोनी, नौहीद साइरूसी और मानसी पारेख सपोर्टिंग रोल में हैं।

अपारशक्ति खुराना एक युवा वकील के रोल में हैं, जिनका आज के जमाने का नजरिया कहानी में एक नया मोड़ लाता है। साथ में मानसी पारेख, समीर सोनी और नौहीद साइरूसी भी हैं, जो इस प्यारी फैमिली कहानी में गहराई और टेक्सचर जोड़ते हैं। सौरभ शुक्ला ने फिल्म को लेकर आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि कहानी सभी रिश्तों, इमोशंस और अनसुलझे झगड़ों को मजेदार अंदाज में पेश करती है।

उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि 'जब खुली किताब' की कहानी का मूल भाव सच्चाई है। एक ऐसी सच्चाई, जो यह सिखाती है कि सच्चाई से ही समझ और आजादी मिलती है। फिल्म में पुराने रिश्ते, कई अनकहे जज्बात, अधूरे झगड़े और छुपा हुआ अपनापन दिखाया गया है। उन्होंने कहा, "यह फिल्म उन लोगों के लिए है, जो मुश्किल हालातों में भी सच का सामना करते हैं और यह पता लगाते हैं कि प्यार सभी कमियों और मुश्किल तूफानों से भी बच सकता है। 

मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म से प्रभावित होंगे और इसके किरदारों को समझेंगे।" फिल्म को लेकर एंड टीवी की चीफ चैनल ऑफिसर और जी5 की हिंदी बिजनेस हेड, कावेरी दास ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "फिल्म याद दिलाती है कि प्यार टाइमलाइन या एक्सपायरी डेट के साथ नहीं आता।"

उन्होंने कहा, "कहानी को पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े कलाकारों आगे बढ़ा रहे हों, तो दर्शकों को गर्मजोशी, हास्य और सच्ची भावनाओं का खास मेल देखने को मिलेगा। इन दोनों की शानदार केमिस्ट्री और फिल्म की अलग कहानी इसे खास बनाती है। हमें गर्व है कि हम अपने दर्शकों के लिए इतनी दिल से बनाई गई कहानी लेकर आ रहे हैं।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dimple Kapadia , Pankaj Kapoor , Saurabh Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD