Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

ईशा मालवीय की डेब्यू फिल्म 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर रिलीज

Gurnam Bhullar, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie, Isha Malviya, Ishq De Lekhe, Ishq De Lekhe Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 13:20 IST

भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, डांसर, लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय की पहली फिल्म 'इश्कां दे लेखे' का ऑफिशियल ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। अभिनेत्री रोमांटिक पंजाबी फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर स्पीड रिकॉर्ड्स, पैनोरमा स्टूडियोज और डायमंडस्टार वर्ल्डवाइड यूट्यूब चैनलों ने आपस में कोलैबोरेशन के तहत अपलोड किया है, जिनके चैनलों पर कुल मिलाकर लगभग 50 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

चैनल ने मूवी का ट्रेलर रिलीज करते हुए डिस्क्रिप्शन में लिखा, "एक बार फिर प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए! स्पीड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत करता है 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित पंजाबी प्रेम कहानी 'इश्कां दे लेखे' का ट्रेलर। शानदार गुरनाम भुल्लर और खूबसूरत ईशा मालवीय अभिनीत यह पंजाबी फिल्म उन सभी लोगों के लिए बनाई गई है, जिन्होंने कभी दिल से प्यार किया है।"

प्रतिभाशाली मनवीर बरार द्वारा निर्देशित, 'इश्कां दे लेखे' बड़े पर्दे पर पंजाबी रोमांस को एक नई परिभाषा देने के लिए तैयार है। 'लेख' और 'सुर्खी भिंडी' जैसी लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद गुरनाम भुल्लर एक और उत्कृष्ट कृति के साथ वापसी कर रहे हैं और यह फिल्म किसी जादू से कम नहीं है। यह नई पंजाबी फिल्म प्यार की कहानी है और पंजाबी सिनेमा की सदाबहार क्लासिक बनने के लिए तैयार है।"

ट्रेलर की शुरुआत एक यूनिवर्सिटी की बेल से होती है, जिसके बाद गुरनाम भुल्लर का सीन दिखाया जाता है और एक दमदार पंजाबी रोमांटिक डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें कहा जाता है, "जदो प्यार हद से गुजर जाए, उने मोहब्बत कहते हैं। जदो मोहब्बत हद से गुजर जाए, उनो पागलपन कहते हैं। पर जदो पागलपन हद से गुजर जाए, तो..."

इसके बाद ट्रेलर में एक रोमांटिक पंजाबी गाना सुनने को मिलता है और सीन में ईशा मालवीय परीक्षा हॉल में बैठी नजर आ रही है। मूवी में अभिनेत्री (जसनीत) का किरदार निभा रही हैं। इसके बाद आगे ट्रेलर में एक और डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें कहा जाता है, "कई बार कुड़िया दा पहला प्यार, बहुतों ने प्यार कर चुके होते हैं।"

ट्रेलर में एक के बाद एक कई बेहतरीन डायलॉग सुनने को मिलते हैं और यह एक डायलॉग के साथ समाप्त भी होता है, जहां कहा जाता है, "जे रब सानु प्यार करने वाले ने पागल बना सकता है, तो क्या प्यार करने वाले रब नू थोड़ा सा पागल नहीं बना सकते हैं क्या?" ट्रेलर में ईशा मालवीय और गुरनाम भुल्लर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

2 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में लव, हेट, प्यार, पागलपन, जुनून और बर्बादी के साथ कई लाजवाब सीन देखने को मिलते हैं। फैंस मूवी के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटे में चैनल पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कमेंट का सिलसिला लगातार जारी है। 'इश्कां दे लेखे' मूवी सिनेमाघरों में 6 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

फिल्म में ईशा मालवीय और गुरनाम भुल्लर के अलावा राणा रणबीर, मिंटू कप्पा, बलविंदर बुलेट, गुरलीन चोपड़ा, गुरप्रीत रंधावा, जसबीर गिल, मोहनी तूर, बाबर खान, कवि सिंह, शनाया खन्ना, मनिंदर वेली, अर्शदीप कौर भट्टी, डेवी सिंह, सीरत प्रीत, रंग हरजिंदर, पुष्पक चौंटा, हेजल सप्रा और अर्शदीप सिंह गिल जैसे कलाकार भी पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगे। इस फिल्म की कहानी जस्सी लोहका ने लिखी है और गुरनाम भुल्लर मूवी के निर्देशक हैं। वहीं, कार्यकारी निर्माता जसविंदर लाहरी हैं।

 

Tags: Gurnam Bhullar , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie , Isha Malviya , Ishq De Lekhe , Ishq De Lekhe Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD