Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सखी शक्ति क्राफ़्ट मेले में ‘सिख साम्राज्य 1710–1849’ पर लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

पंजाब राज्य अभिलेखागार विभाग के सहयोग से पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी की अहम पहल

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Varjeet Walia, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 12:14 IST

यहाँ शीश महल में चल रहे पंजाब सखी शक्ति क्राफ़्ट मेले में पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी द्वारा पंजाब राज्य अभिलेखागार विभाग के सहयोग से लगाई गई ‘द सिख एम्पायर (1710–1849): अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और लेखकों का दृष्टिकोण’ प्रदर्शनी दर्शकों का विशेष आकर्षण बनी हुई है। शीश महल स्थित बनासर घर में लगाई गई यह पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी की 14वीं प्रदर्शनी है। 

वहीं, पंजाब राज्य अभिलेखागार विभाग ने लगभग 20 साल बाद इस तरह की प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें ख़ालसा दरबार के महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों के साथ-साथ महाराजा दिलीप सिंह द्वारा पुनः सिख बनने की इच्छा व्यक्त करने वाला पत्र, 1857 का पंजाब गज़ट और अन्य बहुमूल्य दस्तावेज़ शामिल हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का यह महत्वपूर्ण प्रयास भावी पीढ़ी को अपने समृद्ध विरसे और इतिहास से परिचित कराना है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रदर्शनी विद्वानों, विद्यार्थियों, इतिहासकारों, कलाकारों और आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। वित्त मंत्री चीमा ने यह भी अफ़सोस व्यक्त किया कि पिछली सरकारों ने इस विरासत को जनता तक पहुँचाने और संरक्षित करने का कोई प्रयास नहीं किया। 

उन्होंने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और ए.डी.सी. दमनजीत सिंह मान की सराहना करते हुए मेले की सफलता की कामना की। इसी दौरान पंजाब राज्य अभिलेखागार विभाग, चंडीगढ़ और पटियाला के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 20 साल बाद इस तरह की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें विभाग ने अपने बहुमूल्य दस्तावेज़ प्रदर्शित किए हैं। 

उन्होंने बताया कि अभिलेखागार विभाग ने ख़ालसा दरबार 1839–1840, 1841–1846 का प्रशासनिक रिकॉर्ड, तोशाखाना, 1857 का पंजाब गज़ट, महाराजा रणजीत सिंह का शाही दरबार, तवारीख़-ए-राज ख़ालसा, महाराजा रणजीत सिंह के राज्य का नक्शा, महाराजा की वंशावली, ख़ालसा दरबार का सैन्य रिकॉर्ड, 1840 में महाराजा रणजीत सिंह पर लिखी पहली पुस्तक आदि दस्तावेज़ प्रदर्शित किए हैं।

इस मौके पर गैर-सरकारी संस्था पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी, चंडीगढ़ के आउटरीच डायरेक्टर दलबीर सिंह और आउटरीच कोऑर्डिनेटर गीतांजलि ने बताया कि सिख राज्य के समय विदेशों से आए कलाकारों और लेखकों ने जो कुछ पंजाब में देखा, लिखा और चित्रित किया, तथा अपना जो दृष्टिकोण बनाया—उसे दर्शकों तक पहुँचाने का यह प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी दुर्लभ मूल अभिलेख सामग्री प्रस्तुत करते हुए पंजाब और सिख साम्राज्य के अंतरराष्ट्रीय कलात्मक और साहित्यिक जुड़ावों को रेखांकित करती है।

उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी अमेरिका और पंजाब के पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी इंटर्न्स द्वारा तैयार की गई है, जो पर्यटकों को पंजाब की शाही विरासत के वातावरण में मूल दस्तावेज़ों, ऐतिहासिक कलाकृतियों और कम देखे गए दृष्टिकोणों का एक अनूठा अनुभव प्रदान करती है, जिससे अतीत और वर्तमान के बीच एक अर्थपूर्ण संबंध बनता है। दलबीर सिंह ने आगे बताया कि पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और प्रसार के लिए समर्पित है, और 100 मिलियन पन्नों के डिजिटाइज़ेशन के साथ पीडीएल दुनिया में पंजाब का सबसे बड़ा भंडार है। 

उन्होंने कहा कि इस माध्यम से पंजाब के इतिहास, स्मृति और सांस्कृतिक समृद्धि को दुनिया से साझा किया जा रहा है। इसी स्थान पर पंजाबी विश्वविद्यालय के उद्यमिता, नवाचार और करियर हब की ओर से उप-समूह ‘ग्रामीण पर्यटन और पारंपरिक कलाएं’ के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Varjeet Walia , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD