Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंडर 19 वर्ल्ड कप के हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने सम्मानित किया, सौंपा 50 लाख रुपए का चेक

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar, Vaibhav Suryavanshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 22 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 15:30 IST

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के साथ बिहार राज्य को गौरवान्वित करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपए का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। पटना पहुंचने पर क्रिकेटर वैभव का भव्य स्वागत किया गया। 

मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 में भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर वैभव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत के साथ 439 रन बनाए। 

वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर रहे। सीएम ने वैभव सूर्यवंशी को शुभकामना देते हुए कहा कि वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि वैभव इसी तरह अच्छा क्रिकेट खेलते हुए राज्य एवं देश का नाम रोशन करते रहें। सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। 

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए सरकार उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि सरकार वैभव को हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "हम सभी के लिए यह खुशी की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है।

आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।" इस मौके पर वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी, भाई उज्ज्वल और आशीर्वाद सूर्यवंशी उपस्थित थे। इनके साथ ही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि राकेश तिवारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar , Vaibhav Suryavanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD